एजुकेशन

Police Recruitment 2022: महाराष्ट्र पुलिस विभाग में 20 हजार पदों पर की जाएगी भर्ती, उप मुख्यमंत्री ने की घोषणा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 05:01 PM IST

Police Recruitment 2022, Maharashtra Police Recruitment 2022: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक नया अपडेट है। महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में पुलिस विभाग में 20 हजार भर्ती की घोषणा की है। जिसमें पहले चरण के तहत 8 हजार और दूसरे चरण के तहत 12 हजार पदों पर नियुक्ति हो

Image

महाराष्ट्र पुलिस विभाग में जल्द ही 20000 पदों पर भर्ती होगी।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान
  • पुलिस विभाग में 20,000 पदों पर की जाएगी भर्ती
  • कैदियों की रिहाई के लिए भी सरकार प्रयासरत

Maharashtra Police Recruitment 2022: पुलिस विभाग में नौकरी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक नया अपडेट है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने बीते सोमवार राज्य के पुलिस फोर्स में 20,000 कर्मियों की भर्ती की घोषणा की है। जिसमें, पहले चरण के तहत 8,000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। जबकि, शेष 12,000 पदों के लिए भी विज्ञापन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।‌

यहां मिलेगा एप्लीकेशन लिंक

महाराष्ट्र पुलिस में सरकारी नौकरी के लिए जल्द ही विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी भर्ती के लिए तय समय के अंदर आवेदन कर सकेंगे। सभी अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य योग्यता जरूर जांच लें। नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

साइबर सिक्योरिटी के लिए सरकार का लक्ष्य

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती घोषणा के अलावा उप मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार बदलते समय और तकनीक के साथ साइबर सिक्योरिटी के लिए बुनियादी ढांचे को विकसित और अधिक मजबूत बनाना चाहती है। उन्होंने वेदांता ग्रुप के सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के अहमदाबाद शिफ्ट होने को लेकर भी बात की।

कैदियों की रिहाई के लिए सरकार प्रयासरत

इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि विभिन्न जेलों में बंद ऐसे 1,641 कैदियो के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है, जिन्हें जमानत तो मिल गई है लेकिन बान्ड भरने के पैसे न होने की वजह से रिहा नहीं किया गया है। पैसे की समस्याओं के अलावा कुछ अन्य दिक्कतें भी हैं। जेल में पहले से ही कई कैदी भरे हुए हैं। ऐसे में उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए गैर सरकारी संगठनों को कैदियों की मदद करने का आह्वान किया है‌।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article