जॉब्स

CISF Recruitment 2022: सीआईएसफ में 10वीं पास के लिए नौकरी, कांस्टेबल पदों के लिए आज से करें आवेदन, इतनी मिलेगी सैलरी

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Nov 21, 2022, 04:07 PM IST

CISF Recruitment 2022, CISF Constable Recruitment 2022 Notification: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार मौका है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आज से आवेदन कर सकते हैं।

Image

सरकारी नौकरी 2022

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सीआईएसफ में कांस्टेबल पदों पर नौकरी का शानदार मौका
  • 10वीं पास कांस्टेबल पदों के लिए आज से करें आवेदन
  • यहां जानें कैसे होगा चयन

CISF Constable Tradesman Notification 2022, Sarkari Naukri for 10th Pass: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन (Constable Tradesman) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी सीआईएसफ कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 21 नवंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ‌ इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2022 निर्धारित की गई है।

CISF Constable Tradesman Notification 2022: कितना मिलेगा वेतन?

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सीआईएसफ में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के कुल 710 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ‌इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।

CISF Constable Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 170 सेमी और महिला अभ्यर्थियों की 157 सेमी होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। ‌

CISF Constable Exam 2022: ऐसे होगा चयन

सीआईएसफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए चयन फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंटेशन, ट्रेड टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम 35% अंक हासिल करना अनिवार्य है।

CISF Constable Application 2022: यहां करें अप्लाई

योग्य अभ्यर्थी सीआईएसफ कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर 21 नवंबर से 20 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article