जॉब्स

BSSC Recruitment 2022: बिहार में सीनियर साइंटिस्ट अस्सिटेंट पदों पर निकली नौकरी, 22 नवंबर से करें आवेदन, ऐसे होगा चयन

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Nov 20, 2022, 06:40 PM IST

BSSC Senior Scientist Assistant Exam 2022, Bihar Senior Scientist Assistant Recruitment 2022: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना ने सीनियर साइंटिस्ट अस्सिटेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर आवेदन कर सकते हैं।

Image

सरकारी नौकरी 2022

Photo : iStock

Bihar Senior Scientist Assistant Exam 2022, BSSC Senior Scientist Assistant Notification 2022: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC), पटना ने सीनियर साइंटिस्ट अस्सिटेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बिहार में सरकारी नौकरी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 22 नवंबर 2022 से आवेदन कर सकते हैे। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 दिसंबर 2022 निर्धारित की गई है।

BSSC Senior Scientist Assistant Exam 2022: किसके लिए कितने पद

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सीनियर साइंटिस्ट अस्सिटेंट के 100 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 43 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 8 पद, पिछङा वर्ग के 10 पद, अत्यंत पिछङा वर्ग के 18 पद, अनुसूचित जाति के 18 पद, अनुसूचित जनजाति के 1 पद और पिछङे वर्ग की महिलाओं के लिए 2 पद शामिल हैं। बिहार में इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन लेवल 6 के तहत सैलरी दी जाएगी।

BSSC Senior Scientist Assistant Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन

सीनियर साइंटिस्ट अस्सिटेंट पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 37 साल तय की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स या मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। विस्त्रत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Bihar Senior Scientist Assistant Exam 2022: ऐसे होगा चयन

बिहार सीनियर साइंटिस्ट अस्सिटेंट भर्ती के लिए चयन शैक्षिक योग्यता, अनुभव और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू 20 अंकों का होगा और इसमें सफलता प्राप्त करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। जबकि, पिछङा वर्ग के अभ्यर्थियों को 36.5 प्रतिशत अंक और अन्य आरक्षित वर्ग का अभ्यर्थियों को 32 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा।

BSSC Senior Scientist Assistant Application: इतना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी बिहार सीनियर साइंटिस्ट अस्सिटेंट भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 22 नवंबर से 24 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते है। इसके लिए 540 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article