जॉब्स

CISF Constable Recruitment 2024: सीआईएसएफ ने कांस्टेबल व फायरमैन के 1100 से ज्यादा पदों पर निकाली वैकेंसी, इस डेट से करें अप्लाई

CISF Constable Recruitment 2024, Sarkari Naukri: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (CISF Constable Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदव के लिए 31 अगस्त लिंक एक्टिव कर (CISF Constable Vacancy) दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2024 है।

Image

CISF Constable Recruitment 2024: सीआईएसएफ कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर निकली बंपर भर्ती

CISF Constable Recruitment 2024, Sarkari Naukri: सीआईएसएफ में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने अपने यहां पर कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर बंपर भर्ती (CISF Constable Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1130 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (CISF Constable Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (CISF Constable Bharti) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 31 अगस्त से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी ताीख 30 सितंबर 2024 है। यहां आप सीआईएसएफ के कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

CISF Constable Recruitment 2024: किस पद पर कितनी वैकेंसी

सीआईएसएफ के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कांस्टेबल व फायरमैन के कुल 1160 पदों पर भर्ती की जाएगी। यहां कैटेगिरी वाइज पदों का विभाजन किया गया है। जिसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 466 पद, ओबीसी के लिए 236 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 114, एससी के लिए 153 और एसटी के लिए 161 पद शामिल हैं।

CISF Constable Vacancy 2024: सीआईएसएफ कांस्टेबल क्वालिफिकेशन

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवदेन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां एज रिलेक्सेशन के आधार पर उम्मीदवारों को विशेष छूट दी जाएगी।

CISF Constable Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले CISF की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CISF Constable Fireman Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करे।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CISF Constable Bharti 2024: आवेदन शुल्क

सीआईएसएफ के कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग (General/EWS/OBC) वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है। यहां आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए अपने शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

CISF Constable Recruitment: कैसे होगा सेलेक्शन

सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के कांस्टेबल के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article