Chhattisgarh Police Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) ने हेड कांस्टेबल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर 30 नवंबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर से शुरू की गई थी।
Chhattisgarh Police Job Notification 2023: किन पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ पुलिस में हेड कांस्टेबल, असिस्टेंट प्लाटून कमांडर, कांस्टेबल, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, नर्सिंग असिस्टेंट, कंपाउंडर, ड्रेसर और नर्स सहित कुल 133 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Chhattisgarh Police Recruitment 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई
छत्तीसगढ़ पुलिस में हेड कांस्टेबल सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए 10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 28/30 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
How to Apply for Chhattisgarh Police Recruitment 2023
- छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद सीजी पुलिस एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई सभी जानकारी भरें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- फिर आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।
Chhattisgarh Police Recruitment 2023: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर 30 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।
