जॉब्स

CG Police Constable Recruitment 2024: छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के 5967 पदों पर भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई

CG Police Constable Recruitment 2024: छ्त्तीसगढ़ पुलिस ने कांस्टेबल के 5967 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सभी आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

CG Police Constable Recruitment 2024

CG Police Constable Recruitment 2024, Chhattisgarh Police Constable Recruitment 2024: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छ्त्तीसगढ़ पुलिस ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर 15 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जनवरी से शुरू की जा चुकी है।

CG Police Constable Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कांस्टेबल के कुल 5967 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 2291 पद, ओबीसी के 765 पद, एससी के 562 पद और एसटी के 2349 पद शामिल हैं।

CG Police Constable Exam 2024: ऐसे होगा चयन

कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। कांस्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 4 के तहत 19500 रुपये प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा।

Chhattisgarh Constable Recruitment 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए।

CG Police Constable Recruitment 2024: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 15 फरवरी 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article