Central Bank of India Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर 23 जून तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख 25 जून निर्धारित की गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 4500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
सीबीआई अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन जुलाई के पहले सप्ताह में किया जा सकता है। बता दें कि इस परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल होंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा।
CBI Apprentice Recruitment 2025: कौन कर सकेगा अप्लाई
सेंट्रल बैंक में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 20 साल से 28 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा मे छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में डिग्री होनी चाहिए। साथ ही NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
How to apply for CBI Recruitment 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
CBI Apprentice Recruitment 2025: कितना देना होगा शुल्क
सीबीआई अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एससटी/ईडब्ल्यूएस/महिला अभ्यर्थियों को 600 और अन्य अभ्यर्थियों को 800 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
