बॉलीवुड

'यह वक्त भी गुजर जाएगा...' अनुपम खेर ने Govinda को दी ये सलाह

Govinda on Anupam Kher: गोविंदा की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सुनीता आहूजा और कोमल रानी स्वर्णकार से जुड़ी खबरों के बीच अनुपम खेर ने एक्टर को सलाह दी है। आइए जानते है अनुपम खेर ने क्या कहा...

Image

अनुपम खेर ने गोविंदा के लिए क्या कहा? (pic credit-instagram)

सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है। पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्ते में तनाव की खबरों और को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ उनके नाम जुड़ने की चर्चाओं के बीच एक्टर को हाल ही में कोमल के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करते देखा गया। वहीं, सुनीता भी उसी दिन पहले अकेले बप्पा के दरबार पहुंची थीं। अब इस पूरे मामले पर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने गोविंदा को खास सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गोविंदा की निजी जिंदगी या कुछ आदतें उनके शानदार काम और पूरी जिंदगी पर भारी नहीं पड़नी चाहिए। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Scoop 2 की तैयारियां शुरू, इस महीने से शुरू हो सकती है शूटिंग)

अनुपम खेर ने गोविंदा के लिए क्या कहा?

फरीदून शहरयार से बातचीत में अनुपम खेर ने कहा कि वह गोविंदा को बहुत पसंद करते हैं। उनके मुताबिक, गोविंदा उन बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं, जिनके साथ उन्होंने काम किया है। अनुपम ने गोविंदा के साथ करीब 10-12 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कहा कि एक्टिंग, डांस और अपनी तरफ से सीन को बेहतर बनाने के मामले में गोविंदा का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। हालांकि, अनुपम खेर ने यह भी कहा कि गोविंदा को अपनी पर्सनल लाइफ या अपनी कुछ आदतों को पूरी जिंदगी पर हावी नहीं होने देना चाहिए। उनका मानना है कि इंसान की निजी जिंदगी की परेशानियों का असर उसके काम पर नहीं पड़ना चाहिए।

गोविंदा की पर्सनल लाइफ पर बोले अनुपम

गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर अनुपम खेर ने कहा कि वह किसी पर फैसला सुनाने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गोविंदा अपनी जिंदगी को सबसे बेहतर तरीके से जानते हैं और वही इससे निपट सकते हैं। अनुपम ने बताया कि उन्होंने एक बार गोविंदा को फोन भी किया था। गोविंदा ने उन्हें वापस फोन करने की बात कही थी। अनुपम ने कहा कि वह गोविंदा से सिर्फ इतना कहना चाहते थे कि मुश्किल समय भी गुजर जाता है। उन्होंने आगे कहा कि हर इंसान की जिंदगी में परेशानियां आती हैं। अनुपम के मुताबिक, उन्हें नहीं लगता कि गोविंदा को खुद को लोगों के सामने पेश करने का तरीका नहीं आता। बल्कि उन्हें लगता है कि वह अपनी जिंदगी और आसपास की चीजों में काफी उलझ गए हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि गोविंदा ने अभी हार नहीं मानी है, इसलिए उम्मीद बाकी है। अनुपम ने उनके जल्द वापसी करने और ज्यादा काम करने की दुआ भी की।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article