BSSC Vacancy 2025 (iStock)
BSSC Vacancy 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल 4 और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 के आवेदकों के लिए बड़ी राहत की खबर दी है। आयोग ने दोनों भर्तियों के लिए आवदेन में सुधार के लिए विंडो 31 अक्तूबर तक खोल दी है। उम्मीदवार 31 अक्तूबर से लेकर 24 नवंबर 2025 तक आवेदन फॉर्म में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
आवेदक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के साथ-साथ अंतिम तारीखों में भी बदलाव किया गया है। दोनों भर्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख अब 24 नवंबर 2025 तय की गई है।
इसके साथ ही आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 14 अक्तूबर से बढ़ाकर 21 नवंबर 2025 कर दी गई है। उम्मीदवार बीएसएससी की वेबसाइट bssc.bihar.gov.in या फिर www.pnlinebssc.com के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आयोग की तरफ से नोटिस में ये भी बताया गया है कि उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में लिमिटेड डीटेल्स में ही बदलाव कर सकते हैं। इसमें अभ्यर्थी का नाम, माता या फिर पिता का नाम या फिर इन तीनों में से किसी एक में ही सुधार की अनुमति दी गई है।
बीएसएससी ने साफतौर पर कहा है कि आवेदन फॉर्म में केवल एक बार में ही सुधार किया जा सकता है। फाइनल सबमिट करने के बाद एडिट का कोई भी विकल्प नहीं रहेगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म में सुधार करते समय सभी डीटेल्स को ध्यानपूर्वक जांच लें और इसके बाद ही फाइनल सबमिट करें।
बिहार सीजीएल 4 भर्ती के तहत 1541 पदों एक नियुक्ति की जाएगी, जबकि ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 में 4388 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बीएसएससी ने हाल ही में दोनों ही पदों की संख्या में इजाफा किया था।