क्रिकेट

ENG vs AUS Highlights: इंग्लैंड ने गाबा में रोका ऑस्ट्रेलिया की जीत का रथ, सीरीज में 2-1 की ली बढ़त

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर 5 मैच की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। गाबा में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। गाबा में इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की जीत का रथ इंग्लैंड ने रोक लिया।

Image

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (साभार-X)

जेमी ओवर्टन के फाइफर और दो कैच की मदद से इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर पांच टी20 मैचों की सीरीज में 2.1 से बढत बना ली। इसके साथ ही उसने गाबा के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की लगातार जीत का सिलसिला रोक दिय। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैदान पर लगातार 5 मुकाबला जीत चुकी थी और 7वीं जीत की तलाश में उसे निराशा हाथ लगी। इतना ही नहीं घर पर यह उसका सबसे कम स्कोर भी था। गाबा में यह ऑस्ट्रेलिया की दूसरी हार है। इससे पहले उसे 2013 में उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

बारिश से बाधित इस मुकाबले में इंग्लैंड को 17 ओवर में 98 रन का लक्ष्य दिया गया। इंग्लैंड की ओर से एन्यूरीन डोनॉल्ड ने 13 गेंद में 32 रन की पारी खेली। 32 वर्ष के ओवर्टन ने बायें हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन के पहले दोनों विकेट में कैच लपके। इसके बाद आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की बखिया उधेड़ते हुए उसे 108 रन पर समेट दिया। टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड के लिये एक मैच में पाच विकेट लेने वाले वह दूसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले सैम करन ने 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ 10 रन देकर पांच विकेट लिये थे। हालांकि, ओवर्टन यह कारनामा करने वाले पहले दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।

आस्ट्रेलिया का अपने देश में यह न्यूनतम टी20 स्कोर है। इंग्लैंड ने वर्षाबाधित मैच में डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर सात विकेट से जीत दर्ज की। उसने संशोधित लक्ष्य 9वें ओवर में हासिल करके तीन विकेट पर 93 रन बनाये। जोर्डन कॉक्स ने 14 गेंद में 33 रन की पारी खेली। आस्ट्रेलिया ने पहले मैच में इंग्लैंड को तीन विकेट से हराया था। दूसरा मैच इंग्लैंड ने जीता। अब रविवार को चौथा मैच सिडनी में खेला जायेगा। इंग्लैंड ने इससे पहले टी20 श्रृंखला 2.1 से जीती थी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article