RRC NWR Apprentice
Railway RRC NWR Apprentice Recruitment 2025: नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे की तरफ से 2162 अप्रेंटिस के पदों के लिए आज यानी 2 नवंबर 2025 को आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये अप्रेंटिस के 2162 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 3 अक्तूबर 2025 से शुरू हुआ था।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल तय की गई है। 25 अक्टूबर 2025 को आधार बनाकर उम्मीदवारों की आयु की गणना की जाएगा। एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 साल की छूट दी जाएगी।
पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 साल की छूट दी जाएगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं/एसएससी या इसके बराबर की शिक्षा ली हो। उम्मीदवार ने कक्षा दसवीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। इसके साथ ही कैंडिडेट के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?