जॉब्स

BSF Group B and C Recruitment 2024: सीमा सुरक्षा बल में 141 पदों पर नौकरी का मौका, शुरू हुए आवेदन

BSF Group B and C Recruitment 2024: बीएसएफ में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। बीएसएफ ने ग्रुप बी और सी पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। आवेदन प्रक्रिया आज 11 जुलाई से दोबारा शुरू की गई है, जानें कौन कब तक कर सकेगा आवेदन

Image

बीएसएफ ग्रुप बी और सी भर्ती 2024

BSF Group B and C Recruitment 2024: बीएसएफ ग्रुप बी और सी के पदों के लिए फिर से आवेदन प्रक्रिया खोल दी गई है। इसी के साथ सीमा सुरक्षा बल (BSF) में सरकारी नौकरी पाने का दोबारा मौका आ गया है। बीएसएफ ने ग्रुप बी और सी पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। आवेदन प्रक्रिया आज 11 जुलाई से दोबारा शुरू हुई है, इस भर्ती अभियान के जरिये कांस्टेबल, एसआई और एएसआई के पदों को भरा जाएगा। बता दें, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई, 2024 को फिर से खोली गई है। शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा व सैलरी पदों के अनुसार, अलग अलग है। लेकिन आप यहां डायरेक्ट लिंक से सारी जानकारी चेक कर सकेंगे। जानें कौन कब तक कर सकेगा आवेदन

BSF Group B and C Recruitment 2024 Post Number, पदों की संख्या

भर्ती बोर्ड ने बीएसएफ ग्रुप बी और सी के कुल 141 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बीएसएफ ग्रुप बी और सी भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन चलेगी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2024 है।

अगर आप खुद से इस नौकरी व नोटिफिकेशन को कॉस वेरीफाई करना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:-

  • सबसे पहले bsf.gov.in/ पर जाएं।
  • अब OTHER LINKS पर जाएं।
  • अब Recruitment पर जाएं, नया पेज खुलेगा।
  • अब Recruitment Openings पर जाएं, वैकेंसी से जुड़ी सारी डिटेल खुल जाएगी

Group-B (Non Gazetted-Non Ministerial) (Combatised) post in the Border Security Force, Ministry of Home Affairs 2024 View Details

Advertisement Number combatised/group_B/2024 (Last Date of Submission - 25 Jul, 2024)

Group-B & C combatised (non gazetted) posts in the Border Security Force,Para-Medical Staff 2024

Advertisement Number combatised/group_B_C/2024 (Last Date of Submission - 25 Jul, 2024)

Group-B & C combatised (Non Gazetted-Non Ministerial) posts in the Border Security Force, SMT WKSP 2024

Advertisement Number SMT_WKSP/2024 (Last Date of Submission - 25 Jul, 2024)

Group-C combatised (non gazetted) posts in the Border Security Force, Veterinary Staff 2024

Advertisement Number Veterinary_Staff/2024 (Last Date of Submission - 25 Jul, 2024)

BSF Group B and C Selection Procedure 2024, चयन प्रक्रिया

बीएसएफ भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, कौशल परीक्षण (पद की आवश्यकता के अनुसार),

दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article