BSF Constable Tradesman Recruitment 2025 Notification: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इन पदों पर भर्ती के लिए बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर 26 जुलाई से 25 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी यहां शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।
नोटिस के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल में कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, स्वीपर, कुक, टेलर और पेंटर सहित कांस्टेबल ट्रेड्समैन के कुल 3588 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल रिक्तियों में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 3406 और महिला अभ्यर्थियों के लिए 182 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये से 69100 रुपये महीने वेतन मिलेगा।
How to apply for BSF Recruitment 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
BSF Constable Bharti 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
