Oct 12, 2026

स्वाद में तीखा, लेकिन लाल मिर्च में भी होता है शुगर, कितना यह जानकर लगेगा जोर का झटका

Pankaj Yadav

​लाल तीखी मिर्च में भी होती है शुगर​

लाल मिर्च का स्वाद तीखा होता है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसमें भी शुगर पाई जाता है।

Credit: iStock

​सुनकर पड़ जाएंगे सोच में​

जी हां, सुनने में यह अजीब लग सकता है और शायद आप सोच में भी पड़ जाएं कि आखिर इतनी तीखी चीज में भाई शुगर कहां से आ गया।

Credit: iStock

​किस रूप में होता है मौजूद?​

मगर आप यह बात जान लें कि लाल तीखी मिर्च में भी शुगर होती है और यह इसमें प्राकृतिक रूप से शामिल है। इसमें किसी भी तरह से अलग से नहीं मिलाया जाता।

Credit: iStock

​100 ग्राम ताजी लाल मिर्च में कितना शुगर?​

ताजी लाल मिर्च की 100 ग्राम मात्रा में लगभग 5 ग्राम शुगर हो सकती है। हालांकि, इसकी सही मात्रा मिर्च की किस्म और उसके पकने पर निर्भर करती है।

Credit: iStock

You may also like

आईने की तरह दिखती है यहां की जमीन, धरती ...
डर, ठंड या गाना सुनते वक्त आखिर क्यों खड...

​सूखी मिर्च में कितनी शुगर?​

100 ग्राम सूखी लाल मिर्च में लगभग 10 ग्राम या उससे अधिक शुगर हो सकती है और इसकी वजह है मिर्च में पानी की कमी।

Credit: iStock

​क्या इसमें पाई जाने वाली शुगर सफेद चीनी जैसी है?​

मिर्च में मौजूद शुगर प्राकृतिक रूप से पाई जाती है। वहीं, घर में इस्तेमाल होने वाली सफेद चीनी आमतौर पर सुक्रोज होती है इसलिए मिर्च में शुगर होने का मतलब यह नहीं कि उसमें सफेद चीनी मिली हुई है।

Credit: iStock

​मिर्च इतनी तीखी क्यों होती है?​

लाल मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन इसके तीखेपन की वजह है। यह मुंह में गर्मी और जलन महसूस कराने वाले रिसेप्टर्स को एक्टिव करता है। जिस वजह से मिर्च तीखी लगती है, भले ही उसमें थोड़ी प्राकृतिक रूप से शुगर मौजूद ही क्यों ना हो।

Credit: iStock

​क्या मिर्च खाने से बढ़ता है ब्लड शुगर?​

मिर्च में मौजूद थोड़ी शुगर को देखकर घबराने की जरूरत नहीं है। आमतौर पर मिर्च कम मात्रा में खाई जाती है। ब्लड शुगर पर असर समझने के लिए पूरे भोजन में मौजूद कुल कार्बोहाइड्रेट और खाने की मात्रा देखना ज्यादा जरूरी है।

Credit: iStock

​क्या मिर्च में कार्बोहाइड्रेट भी होता है?​

लाल मिर्च में शुगर के अलावा स्टार्च और फाइबर जैसे कार्बोहाइड्रेट भी हो सकते हैं। सूखी मिर्च में पानी कम होने से प्रति 100 ग्राम कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी ताजी मिर्च के मुकाबले ज्यादा हो सकती है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: आईने की तरह दिखती है यहां की जमीन, धरती और आसमान में नहीं कर पाएंगे अंतर

ऐसी और स्टोरीज देखें