BSF Constable Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बीएसएफ में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BSF Constable Recruitment 2025) खबर है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने ट्रेड्समैन कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी (BSF Constable Vacancy) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कांस्टेबल के कुल 3588 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां पुरुषों के लिए 3406 पद और महिलाओं के लिए 142 पद निर्धारित हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए आज यानी 26 जुलाई को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। पंजीकरण की आखिरी तारीख 24 अगस्त 2025 है। यहां आप बीएसएफ कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
BSF Constable Recruitment 2025: एजुकेशन क्वालिफिकेशन
बीएसएफ के ट्रेड्समैन कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। इसके अलावा शारीरिक पात्रता भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की लंबाई कम से कम 165 सेमी होना चाहिए। जबकि महिला उम्मीदवारों की लंबाई 155 सेमी निर्धारित है। यहां पुरुष अभ्यर्थियों के सीने का माप 75-80 सेमी होना चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को यहां विशेष छूट दी जाएगी।
BSF Constable Vacancy 2025: एज लिमिट
बीएसएफ के कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए। इसके अलावा ओबीसी कैंडिडेट को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। जबकि एससी एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को यहां 5 वर्ष की विशेष छूट दी जाएगी।
BSF Constable Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSF Tradesman Constable Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
BSF Constable Recruitment 2025 Application Fee: आवेदन शुल्क
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस - 100 रुपये
एससी (SC)/एसटी (ST) - निशुल्क
BSF Tradesman, Constable Bharti: कैसे होगा चयन
बीएसएफ के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन चार चरणों में किया जाएगा। यहां फिजिकल टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। परीक्षा ऑनलाइन सीबीटी मोड पर होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए पात्र माने जाएंगे। फिर आप जिस ट्रेड के लिए अप्लाई करेंगे उससे संबंधित टेस्ट होगा।
