BPSC Recruitment 2024, BPSC Assistant Architect Recruitment 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट आर्किटेक्ट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर आज यानी 21 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 11 मार्च निर्धारित की गई है।
BPSC Job Notification 2024: किसके लिए कितने पद
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार में असिस्टेंट आर्किटेक्ट के कुल 106 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 26 पद, ईडब्ल्यूएस के 11 पद, ईबीसी के 27 पद, ओबीसी के 19 पद, बीसी महिला के 1 पद, एससी के 21 पद और एसटी के 2 पद शामिल हैं।
Bihar Sarkari Naukri 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
असिस्टेंट आर्किटेक्ट पदों पर भर्ती के लिए न्यूनत आयु 21 साल और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित और महिला वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for BPSC Assistant Architect Recruitment 2024
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- फिर असिस्टेंट आर्किटेक्ट के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन की कॉपी संभाल कर रख लें।
BPSC Assistant Architect Application 2024: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 21 फरवरी से 11 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल, ओबीसी और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, एससी/एसटी/महिला अभ्यर्थियों को 200 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
