शहर

पंजाब के कंप्यूटर टीचर्स को दीवाली पर बड़ा तोहफा, सरकार ने 40 परसेंट बढ़ाया महंगाई भत्ता, 1,007 कर्मी हुए पक्के

Punjab Computer Teachers DA Hike: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि दीपावली के शुभ अवसर पर सरकार ने 6,507 कंप्यूटर टीचर्स (PICTES) के महंगाई भत्ते (DA) में 40 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़ोतरी को मंजूरी दी है, जिससे यह 181 प्रतिशत से बढ़कर 221 प्रतिशत हो गया है।

Image

पंजाब सीएम भगवंत मान (फोटो साभार- PTI)

Punjab Computer Teachers DA Hike: दीपावली से एक दिन पहले पंजाब सरकार ने अपने कंप्यूटर टीचर कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। पंजाब सरकार ने शनिवार को 6,507 कंप्यूटर टीचर्स के महंगाई भत्ते (DA) में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है और समग्र शिक्षा के तहत काम कर रहे 1,007 नॉन-टीचिंग कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित कर दिया है।

महंगाई भत्ते में 40 परसेंट की बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बयान में कहा, "दीपावली के शुभ अवसर पर, पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़े लाभ की घोषणा की है। सरकार ने 6,507 कंप्यूटर टीचर्स (PICTES) के महंगाई भत्ते (DA) में 40 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़ोतरी को मंजूरी दी है, जिससे यह 181 प्रतिशत से बढ़कर 221 प्रतिशत हो गया है।"

नॉन टीचर्स को किया गया रेगुलर

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य सरकार ने समग्र शिक्षा के तहत काम कर रहे 1,007 नॉन-टीचिंग कर्मचारियों की सेवाओं को भी नियमित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले से इन कर्मचारियों को अधिक स्थिरता और सुरक्षा मिलेगी।राज्य सरकार ने इन कर्मचारियों को वेतन से संबंधित लाभ देने का भी फैसला किया है। सरकार अपने कर्मचारियों के कल्याण और उनके सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

181 प्रतिशत से बढ़कर 221 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता

मुख्यमंत्री ने कहा, "राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के कल्याण और भलाई को सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हम उन्हें सुरक्षित भविष्य प्रदान करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि उन्हें वो लाभ मिलें जिसके वे हकदार हैं।" इस घोषणा को दीपावली पर कर्मचारियों के लिए सरकार की ओर से एक बड़े तोहफे के रूप में देखा जा रहा है। 6,507 कंप्यूटर टीचर्स के डीए में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी से उनका महंगाई भत्ता अब 181 प्रतिशत से बढ़कर 221 प्रतिशत हो जाएगा। इससे उनकी सैलरी में सीधा फायदा होगा।

'1007 टीचर्स को मिलेगी नौकरी की सुरक्षा'

वहीं, समग्र शिक्षा के तहत काम कर रहे 1,007 नॉन-टीचिंग कर्मचारियों को नियमित किए जाने से उन्हें अब नौकरी की सुरक्षा और स्थिरता मिलेगी। लंबे समय से नियमित होने का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए यह फैसला राहत लेकर आया है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन कर्मचारियों को वेतन से संबंधित लाभ भी दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए काम कर रही है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article