Arun Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष में अरुण यानी यूरेनस को अचानक होने वाले बदलाव, नई टेक्नोलॉजी, आविष्कार और पुरानी व्यवस्था में परिवर्तन का कारक माना जाता है। 12 नवंबर 2026 की दोपहर 1 बजकर 37 मिनट पर अरुण वृषभ राशि में रहते हुए कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं और इसके अधिष्ठाता देवता अग्नि हैं। ऐसे में अरुण का सूर्य के नक्षत्र में प्रवेश कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है।
अरुण इस समय वृषभ राशि में वक्री गति से चल रहे हैं। उनका कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश पुराने कामों को नई दिशा देने, करियर में बदलाव करने और आर्थिक मामलों में नई रणनीति अपनाने के संकेत दे रहा है। वृषभ राशि का संबंध धन, सेविंग, बैंकिंग, प्रॉपर्टी और सुख-सुविधाओं से है। वहीं कृत्तिका नक्षत्र को तेज फैसले लेने, पुरानी समस्याओं को खत्म करने और नई शुरुआत से जोड़ा जाता है।
ज्योतिषीय दृष्टि से इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग होगा, लेकिन कर्क, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि वालों के लिए यह बदलाव विशेष रूप से अच्छा रह सकता है। इन राशियों के करियर, बिजनेस, इनकम, एजुकेशन और पर्सनल लाइफ में नए अवसर बनने के संकेत हैं। आइए जानते हैं इन पांच राशियों के लिए अरुण का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश कैसे फायदेमंद हो सकता है।
कृत्तिका नक्षत्र में अरुण का प्रवेश क्यों है खास?
कृत्तिका 27 नक्षत्रों में तीसरा नक्षत्र है। इसके स्वामी सूर्य हैं और अधिष्ठाता देवता अग्नि हैं। इस नक्षत्र का संबंध तेज, ऊर्जा, साहस और गलत चीजों को हटाकर नई शुरुआत करने से है। इसकी प्रकृति स्पष्ट और निर्णायक मानी जाती है। दूसरी तरफ आधुनिक ज्योतिष में अरुण को टेक्नोलॉजी, आविष्कार, आजादी, नई सोच और अचानक होने वाले बदलावों का कारक माना जाता है। जब अरुण सूर्य के स्वामित्व वाले कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, तो सूर्य और अरुण के कारकतत्वों का मेल महत्वपूर्ण हो जाएगा। सूर्य सरकार, प्रशासन, नेतृत्व, अधिकार और आत्मविश्वास का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं अरुण नई टेक्नोलॉजी और पुराने सिस्टम में बदलाव से जुड़े हैं। ऐसे में यह गोचर आईटी, डिजिटल सेक्टर, बैंकिंग, फाइनेंस, ऊर्जा, मीडिया और प्रशासनिक व्यवस्था में नए बदलावों को लेकर आएगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए अरुण का वृषभ राशि में गोचर एकादश भाव में हो रहा है। ज्योतिष में इस भाव को इनकम, प्रॉफिट, सोशल नेटवर्क और इच्छाओं की पूर्ति से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में अरुण का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश आपके लिए आर्थिक मामलों में नए मौके बना सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को किसी पुराने प्रोजेक्ट या प्रोफेशनल कॉन्टैक्ट के जरिए फायदा मिलने की संभावना है। लंबे समय से प्रमोशन या सैलरी बढ़ने का इंतजार कर रहे जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
बिजनेस करने वालों के लिए यह गोचर खास रह सकता है। पुराने क्लाइंट से दोबारा संपर्क हो सकता है और ऑनलाइन मार्केटिंग या डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बिजनेस को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। किसी नए व्यक्ति के साथ मिलकर काम शुरू करने की योजना भी बन सकती है। फाइनेंशियल कंडीशन को मजबूत करने के लिए इनकम के नए सोर्स तलाश सकते हैं। लंबे समय से अटके पेमेंट या किसी पुराने एग्रीमेंट से भी फायदा मिलने के चांस हैं। कुल मिलाकर अरुण का एकादश भाव में गोचर आपकी इनकम और प्रोफेशनल नेटवर्क को एक्टिव कर सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए अरुण का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश विशेष महत्व रखता है। आपके लिए अरुण वृषभ राशि के जरिए दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। यह भाव नौकरी, बिजनेस, करियर और प्रोफेशनल इमेज से जुड़ा है। खास बात यह है कि कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं और सूर्य आपकी राशि के भी स्वामी हैं। ऐसे में यह नक्षत्र परिवर्तन करियर के मामले में नए अवसर बना सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारी या किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है।
जो लोग लंबे समय से एक ही पोस्ट पर काम कर रहे हैं, वे अब बदलाव की दिशा में प्रयास कर सकते हैं। आईटी, मीडिया, मैनेजमेंट, सरकारी सेक्टर और डिजिटल बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए समय महत्वपूर्ण रहेगा। बिजनेस करने वालों को अपने काम का विस्तार करने और नए क्लाइंट से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी के साथ डील या पार्टनरशिप की बातचीत आगे बढ़ सकती है। आपकी प्रोफेशनल इमेज मजबूत होगी और कार्यक्षेत्र में पहचान बढ़ने के चांस रहेंगे। इस दौरान अपनी लीडरशिप स्किल और काम करने के तरीके में सुधार करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए अरुण का वृषभ राशि में गोचर नवम भाव में हो रहा है। यह भाव भाग्य, हायर एजुकेशन, लंबी दूरी की यात्रा और गुरु से जुड़ा होता है। ऐसे में कृत्तिका नक्षत्र में अरुण का प्रवेश आपकी सोच और करियर की दिशा में बदलाव ला सकता है। जो लोग विदेश में पढ़ाई या नौकरी करने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपने प्रयासों में तेजी लाने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए नए कोर्स, रिसर्च और टेक्निकल एजुकेशन से जुड़े विकल्प सामने आ सकते हैं।
नौकरी में बदलाव की कोशिश कर रहे लोगों को किसी दूसरे शहर या विदेश से अवसर मिल सकता है। आईटी, मीडिया, रिसर्च, एजुकेशन और कंसल्टिंग फील्ड में काम करने वालों के लिए यह समय उपयोगी रह सकता है। बिजनेस करने वाले लोग दूसरे शहरों और विदेशी मार्केट में अपने काम का विस्तार करने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति या मेंटर की सलाह से नई बिजनेस स्ट्रैटेजी तैयार हो सकती है। धार्मिक और लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बन सकते हैं। इस दौरान हायर एजुकेशन और नई स्किल पर काम करने से भविष्य में अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए अरुण का यह गोचर पंचम भाव में होगा। पंचम भाव बुद्धि, एजुकेशन, क्रिएटिविटी, लव लाइफ और संतान से जुड़ा है। यहां अरुण का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश आपकी सोच में नए आइडिया और काम करने के अलग तरीके विकसित कर सकता है। स्टूडेंट्स के लिए टेक्नोलॉजी, रिसर्च, डिजिटल एजुकेशन और क्रिएटिव फील्ड में नए अवसर बन सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातक अपनी स्टडी स्ट्रैटेजी में बदलाव करके बेहतर रिजल्ट पाने की कोशिश कर सकते हैं।
नौकरी करने वाले लोगों को किसी नए प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर मिल सकता है। खासकर आईटी, डिजाइन, डिजिटल मार्केटिंग और क्रिएटिव सेक्टर में काम करने वालों को फायदा हो सकता है। बिजनेस करने वाले लोग नई टेक्नोलॉजी या नए प्रोडक्ट पर काम करके अपनी पहुंच बढ़ा सकते हैं। शेयर मार्केट और दूसरे निवेश विकल्पों में आपकी रुचि बढ़ सकती है, लेकिन बिना पूरी जानकारी के रिस्की निवेश न करें। लव लाइफ में भी कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग और किसी पुराने मुद्दे पर खुलकर बातचीत करने का मौका मिलेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए अरुण का वृषभ राशि में गोचर तीसरे भाव में हो रहा है। यह भाव कम्युनिकेशन, साहस, मार्केटिंग, लेखन, छोटे सफर और भाई-बहनों से जुड़ा है। ऐसे में अरुण का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश आपकी कम्युनिकेशन स्किल और काम करने के तरीके में नए बदलाव ला सकता है। मीडिया, पत्रकारिता, डिजिटल कंटेंट, मार्केटिंग और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट मिलने के चांस हैं।
जो लोग अपना काम ऑनलाइन शुरू करना चाहते हैं, वे नई टेक्नोलॉजी और डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके आगे बढ़ सकते हैं। बिजनेस करने वालों को मार्केटिंग स्ट्रैटेजी में बदलाव का फायदा मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारी या किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। लेखन, पॉडकास्ट, वीडियो कंटेंट और एडवरटाइजिंग से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। भाई-बहनों और करीबी लोगों के साथ भी संबंध बेहतर हो सकते हैं। इस दौरान अपनी स्किल को अपग्रेड करना और नए लोगों से प्रोफेशनल संपर्क बनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
