जॉब्स

BPCL Recruitment 2025: बीपीसीएल में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 1.2 लाख से ज्यादा, यहां करें आवेदन

BPCL Junior Executive Recruitment 2025: यदि आप बैठे हैं नौकरी की तलाश में तो ये खबर आपके लिए बेहद ही जरूरतमंद और काम की होने वाली है। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) की तरफ से जूनियर एग्जीक्यूटिव और सेक्रेटरी पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं और अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास अब एक बार और आवेदन करने का मौका है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार है 8 मार्च 2025 तक BPCL की आधिकारिक वेबसाइट bharatpetroleum.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

BPCL में नौकरी पाने का मौका

Photo : iStock

BPCL Junior Executive Recruitment 2025: भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) की तरफ से जूनियर एग्जीक्यूटिव और सेक्रेटरी पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं और अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास अब एक बार और आवेदन करने का मौका है। उम्मीदवार इस बार विशेष ध्यान रखें कि यदि वह लास्ट डेट से पहले अप्लाई नहीं कर सके तो वह आवेदन नहीं कर पाएंगे। बता दें कि इसमें 8 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

BPCL Junior Executive Eligibility: क्या चाहिए योग्यता?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास पद के अनुसार 10वीं, 12वीं और बैचलर की डिग्री या डिप्लोमा होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखते हुए 29 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट और अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखना चाहिए।

BPCL Junior Executive Application: ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार सबसे पहले BPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाकर "करियर" सेक्शन में "करंट जॉब ओपनिंग" में जाना होगा।
  • अब भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अन्य विवरण भरकर आवेदन फॉर्म को पूरा करें।
  • आवेदन फॉर्म में हस्ताक्षर और फोटो अपलोड करने के बाद, निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
  • इसके बाद फॉर्म को submit करें और उसका एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।

BPCL Junior Executive Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन फीस केवल जनरल कैटेगरी, ओबीसी (एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों से लिया जाएगा। इसमें फीस 1180 रुपये होगी। वहीं, एससी-एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

BPCL Recruitment Selection Process: कैसे होगा चयन?

BPCL में चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को पहले योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को रिटेन टेस्ट या कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), केस बेस्ड डिस्कशन, ग्रुप टास्क, और पर्सनल इंटरव्यू के विभिन्न चरणों से गुजरना होगा। सभी चरण होने के बाद उसी आधार पर उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, और चयनित उम्मीदवारों को BPCL में तैनात किया जाएगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article