जॉब्स

BOI Apprentice Recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी का सुनहरा मौका, अप्रेंटिस के 400 पदों पर निकली वैकेंसी

BOI Apprentice Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 400 पदों पर भर्ती (BOI Apprentice Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर (BOI Apprentice Vacancy 2025) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च 2025 है।

Image

BOI Apprentice Recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया के अप्रेंटिस के पदों पर निकली वैकेंसी

BOI Apprentice Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BOI Apprentice Recruitment 2025) खबर है। बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 400 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफकेशन जारी (BOI Apprentice Recruitment) किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर (BOI Apprentice Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च 2025 है। यहां आप बैंक ऑफ इंडिया के अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

BOI Apprentice Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

बैंक ऑफ इंडिया के अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

BOI Apprentice Recruitment 2025 Sarkari Naukri: कैटेगिरी वाइज पदों का विभाजन

अनारक्षित वर्ग (UR) 195 पद
ओबीसी (OBC) 81 पद
ईडब्ल्यूएस (EWS) 32 पद
एससी (SC) 52 पद
एसटी (ST) 40 पद

BOI Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवदेन

  • सबसे पहले BOI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Bank Of India Apprentice Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

BOI Apprentice Vacancy: आवेदन शुल्क

बैंक ऑफ इंडिया के अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन शुल्क अलग अलग निर्धारित किए गए हैं। अनारक्षित वर्ग (General Category)/ओबीसी (OBC)/ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों को 800 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अभ्यर्थी यहां क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड व नेट बैंकिंग के जरिए अपना भुगतान कर सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article