BOB Bank Of Baroda Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bank Of Baroda Recruitment 2025) खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने यहां पर डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 330 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Bank Of Baroda Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 30 जुलाई को लिंक एक्टिव कर दिया (Bank Of Baroda Deputy Manager Vacancy) गया था। पंजीकरण की आखिरी (Bank Of Baroda Assistant Manager Vacancy) तारीख 19 अगस्त 2025 थी। यहां आप बीओबी में डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Bank Of Baroda Recruitment 2025: बीओबीअसिस्टेंट मैनेजर के लिए क्वालिफिकेशन
बता दें बैंक ऑफ बड़ौदा के डिप्टी मैनेजर व असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक (कंप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इंफॉर्मेशन/सिक्यूरिटी/ साइबर सुरक्षा / इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार / सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए या फिर एमसीए//पीजीडीसीए या कंप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Bank Of Baroda Recruitment 2025 Age Limit: आयु सीमा
बीओबी के इन पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 24 वर्ष और अधिकतम आयु 45 साल होनी चाहिए। हालांकि पदानुसार अधिकतम और न्यूनतम आयु सीमा अलग अलग है। यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
Bank Of Baroda Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले bankofbaroda.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BOB Bank Of Baroda Deputy Manager/Assistant Manager Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुहतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
Bank Of Baroda Deputy Manager Vacancy 2025: आवेदन शुल्क
बैंक ऑफ बड़ौदा के इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो अलग अलग है। यहां जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी, एसटी पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 175 रुपये, एप्लिकेबल टैक्स व पेमेंट गेटवे चार्ज देना होगा।
