क्रिकेट

IND vs WI 2026 Aaj ka Toss LIVE: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी वेस्टइंडीज, टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में बदलाव

IND vs WI 226 Toss LIVE, WIland vs India Timing Today Match (भारत और वेस्टइंडीज आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 11 OCT, 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां वेस्टइंडीज ने टॉस जीता। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।

Image

आज का टॉस कौन जीता (साभार-X)

IND vs WI 2026 Aaj ka Toss LIVE: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां एक बार फिर वेस्टइंडीज कप्तान होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है यहां दोनों टीमों की कोशिश एक दूसरे से आगे निकलने की होगी। ऐसे में इस मैदान पर टॉस की भूमिका अहम मानी जा रही है। ओस के प्रभाव के चलते टॉस हार और जीत का कारण बन सकता है। छोटी बाउंड्री के कारण यह मैदान हाई-स्कोरिंग वाला है और बाद में डिफेंड करना किसी भी टीम के लिए मुश्किल हो सकता है। रांची में हम ये चीज देख चुके हैं जब ओस के कारण भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने संघर्ष किया था। अक्षर ने 63 तो कुलदीप ने 53 रन खर्चे थे।

होलकर स्टेडियम में कैसा है टॉस का हाल

भारतीय टीम ने इस मैदान पर 4 मैच खेले हैं जिसमें से 3 में उसने टॉस जीता है। तीन में से दो में टीम इंडिया ने चेज करते हुए जीत दर्ज की है। यही कारण है कि इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम फायदे में रहेगी। बाद में ओस के कारण बल्लेबाज आसान और गेंदबाजी मुश्किल हो जाएगी।

कब शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच (IND vs WI Match Timing)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में सात बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच का टॉस (IND vs WI Match Toss Timing)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच का टॉस शाम 6.30 बजे हो गया।

कौन जीता भारत और वेस्टइंडीज आज के मैच का टॉस (Who Won Today IND vs WI Match Toss)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले में टॉस वेस्टइंडीज ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारत-वेस्टइंडीज की टीम-

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नमन धीर, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, आमिर जांगू (विकेटकीपर), कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article