एजुकेशन

NMAT 2026: एनएमएटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, 25 अक्टूबर कर पाएंगे आवेदन, यहां देखें मैनेजमेंट संस्थानों की लिस्ट

NMAT 2026 Registration Deadline Extended: GMAC द्वारा देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली NMAT 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन करें।

Image

NMAT 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

NMAT 2026 Registration Deadline Extended: ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन काउंसिल (GMAC) ने देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित NMAT 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा को बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले हजारों छात्र, जिन्होंने अभी तक किसी कारण से आवेदन नहीं किया है। यह उनके लिए एक सुनहरा मौका है।

बता दें कि पहले इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट mba.com/nmat पर जाकर बिना किसी असुविधा के अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड और संस्थानों के नामों की लिस्ट लेख में नीचे दी गई है।

NMAT by GMAC 2026: मुख्य विवरण और तिथियां

परीक्षा से जुड़े मुख्य बिंदुविवरण / शेड्यूल
संयोजक संस्थाग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन काउंसिल (GMAC)
नई आवेदन अंतिम तिथि25 अक्टूबर 2026
परीक्षा विंडो (Testing Window)2 नवंबर से 20 दिसंबर 2026
परीक्षा का माध्यमकेवल फिजिकल टेस्ट सेंटर्स पर (भौतिक रूप से उपस्थित होकर)
परीक्षा केंद्र (भारत में)59 शहरों में लगभग 64 टेस्ट सेंटर्स
आधिकारिक वेबसाइटmba.com/nmat

परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम

NMAT परीक्षा का पैटर्न छात्रों की बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच और समय प्रबंधन को परखने के लिए डिजाइन किया गया है। परीक्षा में उम्मीदवारों को कुल 120 मिनट (2 घंटे) में 108 बहुविकल्पीय प्रश्नों पूछे जाएंगे। परीक्षा में सभी सेक्शन को समान और संतुलित वेटेज दिया जाता है। इस परीक्षा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है, यानी गलत उत्तर के लिए आपका कोई अंक नहीं काटा जाएगा। परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर स्कोर दिख जाता है, जबकि आधिकारिक स्कोरकार्ड 48 घंटे के भीतर जारी किया जाता है। इसके अलावा, छात्रों को अपने स्कोर में सुधार करने के लिए दो बार तक रीटेक देने का विकल्प भी मिलता है।

मान्यता प्राप्त प्रमुख मैनेजमेंट संस्थान

NMAT by GMAC स्कोर को भारत और विदेशों के कई प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों द्वारा स्वीकार किया जाता है, जो छात्रों को कॉर्पोरेट जगत में बेहतरीन करियर विकल्प प्रदान करते हैं। इनमें से प्रमुख संस्थान निम्नलिखित हैं:

क्र. सं.संस्थान का नाम
1SVKM का नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (NMIMS)
2K J सोमैया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट
3इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) – AMPBA
4S.P. जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (SPJIMR) – GMP
5XIM यूनिवर्सिटी
6ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट
7T.A. पाई मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (TAPMI)
8SDA बोकोनी एशिया सेंटर
9यूनिवर्सिटी ऑफ साउथेम्प्टन, दिल्ली
10ICFAI बिजनेस स्कूल
11SOIL इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट
12FLAME यूनिवर्सिटी
13ISBR बिजनेस स्कूल
14इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
15महिंद्रा यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट
16अलायंस यूनिवर्सिटी
17BML मुंजाल यूनिवर्सिटी
18S P जैन स्कूल ऑफ ग्लोबल मैनेजमेंट
19IFMR ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस
20जिंदल ग्लोबल बिजनेस स्कूल
21ITM बिजनेस स्कूल, नवी मुंबई
22एमिटी यूनिवर्सिटी
23VIT यूनिवर्सिटी
24शिव नादर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़
25MIT वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी
26यूनिवर्सल AI यूनिवर्सिटी
27ATLAS–ISME स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप
28SRM यूनिवर्सिटी
29स्कूल ऑफ पेट्रोलियम मैनेजमेंट (PDPU)
30वोक्सन यूनिवर्सिटी
31थापर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट
32GITAM यूनिवर्सिटी में हैदराबाद बिजनेस स्कूल
33इंडस बिजनेस एकेडमी (IBA)
34बेनेट यूनिवर्सिटी
35SRM यूनिवर्सिटी, दिल्ली-NCR
36UPES
37मोदी यूनिवर्सिटी
38लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)
39IILM यूनिवर्सिटी
40IFIM कॉलेज
41अमृत मोदी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट
42जगदीश सेठ स्कूल ऑफ मैनेजमेंट
43GITAM डीम्ड यूनिवर्सिटी
44IIHMR यूनिवर्सिटी
45BSE इंस्टीट्यूट लिमिटेड
46चितकारा यूनिवर्सिटी
47सर पदमपत सिंघानिया यूनिवर्सिटी (SPSU)
48मायरा स्कूल ऑफ बिजनेस
49ऋषिहुड यूनिवर्सिटी
50अंसल यूनिवर्सिटी
51इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एक्सीलेंस (ISME)
52स्पर्श ग्लोबल बिजनेस स्कूल
53अल्टेरा इंस्टीट्यूट
54NICMAR यूनिवर्सिटी
55अडानी यूनिवर्सिटी
56हरि शंकर सिंघानिया स्कूल ऑफ बिजनेस (HSB)
57PES यूनिवर्सिटी
58आचार्य बैंगलोर B-स्कूल (ABBS)
59GIBS बिजनेस स्कूल
60रीजनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट

आवेदन करने के लिए आसान स्टेप्स और वैल्यू एडिशन

स्टेप 1 - परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mba.com/nmat पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए NMAT 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब नए खुले पेज पर वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके अपना नया अकाउंट या प्रोफाइल बनाएं।

स्टेप 4 - अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और कार्य अनुभव से जुड़ी जानकारियां सही-सही दर्ज करें।

स्टेप 5 - अपनी पसंद के अनुसार परीक्षा की तारीख और टेस्ट सेंटर का चयन करें।

स्टेप 6 - ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 7 - फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट जरूर लें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि इसके बाद दोबारा लास्ट डेट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसलिए तुरंत प्रक्रिया पूरी करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article