IndiGo Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में एक यात्री के पावर बैंक में आग लगने की घटना सामने आई है। इसके बाद विमान की हैदराबाद के शमशाबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
सूत्रों के मुताबिक, यह घटना इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E6115 में हुई। बताया जा रहा है कि विमान में सवार एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई। इस घटना के तत्काल बाद सुरक्षा कारणों से विमान को हैदराबाद में उतारा गया।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट में 'धुआं' मिला, जिसके बाद विमान को हैदराबाद की ओर डायवर्ट किया गया और सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
