Bihar Teacher Recruitment: बिहार के सरकारी स्कूलों (Bihar Government Schools) में अब इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (Engineering Graduates) भी 9वीं और 10वीं कक्षा के शिक्षक भी बन सकते हैं। सोमवार को बिहार के शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) ने ये आदेश जारी किया है। शिक्षा विभाग ने सोमवार को कक्षा 9वीं और 10वीं में स्कूल शिक्षक (School Teachers) के पद के लिए गणित, विज्ञान और भाषा से संबंधित आवश्यक आवश्यकताओं को मंजूरी दे दी। सोमवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक गणित और विज्ञान विषयों के स्कूल शिक्षकों के पद पर चयन के लिए इंजीनियरिंग ग्रेजुएट उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे, बशर्ते इंजीनियरिंग के पास गणित और विज्ञान विषयों में विशेषज्ञता हो।
जॉब्स
Bihar Teacher Recruitment: कंप्यूटर शिक्षक भर्ती के लिए B.Ed अब जरूरी नहीं, अब इंजीनियरिंग ग्रेजुएट भी बन सकेंगे टीचर
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated May 30, 2023, 12:54 PM IST
Bihar Teacher Recruitment: बिहार में कक्षा 11वीं और 12वीं में कंप्यूटर शिक्षक के पद पर बहाली के लिए बीएड की बाध्यता नहीं होगी। इसके लिए DOEACC (डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एक्रेडिटेशन) से बीई, बीटेक, एमसीए, बीसीए और लेवल सी और किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन जरूरी होगा।
Bihar Teacher Recruitment: बिहार में कंप्यूटर शिक्षक भर्ती के लिए B.Ed अब जरूरी नहीं।
Photo : iStock
