जॉब्स

Bihar Sports Teacher Recruitment 2025: बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर के 379 पदों पर निकली वैकेंसी, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई

Bihar Sports Teacher Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने स्पोर्ट्स ट्रेनर के 379 पदों पर भर्ती (Bihar Sports Teacher Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Bihar Sports Teacher Recruitment) सकते हैं। यहां आप बिहार स्पोर्ट्स ट्रेनर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

Bihar Sports Teacher Recruitment 2025: बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर के 379 पदों पर निकली वैकेंसी

Bihar Sports Teacher Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बिहार सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Sports Teacher Recruitment 2025) खबर है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने स्पोर्ट्स ट्रेनर के 379 पदों पर भर्ती (Bihar Sports Teacher Recruitment 2025) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बीएसएससी के स्पोर्ट्स ट्रेनर के कुल 379 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप बिहार स्पोर्ट्स ट्रेनर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Bihar Sports Teacher Recruitment 2025 Qualification: एजुकेशन क्वालिफिकेशन

बीएसएससी के स्पोर्ट्स ट्रेनर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित संस्थान से संबंधित खेलों में स्पोर्ट्स कोचिंग में डिप्लोमा होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Bihar Sports Teacher Recruitment 2025 Age Limit: आयु सीमा

बीएसएससी के स्पोर्ट्स ट्रेनर के इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। यहां अनारक्षित वर्ग के उममीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 साल होनी चाहिए। इसके अलावा बीसी, ईबीसी के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष, सामान्य महिला वर्ग के लिए 40 साल, एससी और एसटी वर्ग के लिए 42 वर्ष निर्धारित है।

Bihar Sports Teacher Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले BSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSSC Sports Trainer Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद Application Form पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।

Bihar Sports Teacher Selection Process: ऐसे होगा सेलेक्शन

बिहार कर्मचारी चयन आयोग के स्पोर्ट्स ट्रेनर के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यहां रिटन एग्जाम में सफल होने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाएंगे। वहीं एग्जाम पैटर्न की बात करें तो यहं जनरल स्टडीज, एलाइड साइंस इन स्पोर्ट्स, मेन स्पोर्ट्स से सवाल पूछे जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article