जॉब्स

Bihar Nyay Mitra Vacancy 2025: बिहार में ग्राम कचहरी न्याय मित्र के पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Bihar Gram Kachahari Nyay Mitra Vacancy 2025, Sarkari Naukri: बिहार पंचायती राज विभाग ने ग्राम कचहरी में न्याय मित्र के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत न्याय मित्र के 2436 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप इन पदों पर भर्ती से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Image

Bihar Nyay Mitra Vacancy 2025: बिहार में ग्राम कचहरी न्याय मित्र के पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Bihar Gram Kachahari Nyay Mitra Vacancy 2025, Sarkari Naukri: बिहार सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Gram Kachahari Nyay Mitra Vacancy 2025) खबर है। बिहार पंचायती राज विभाग ने ग्राम कचहरी में न्याय मित्र के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (Bihar Gram Kachahari Nyay Mitra Vacancy) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्राम कचहरी में न्याय मित्र के कुल 2436 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन (Bihar Nyay Mitra Vacancy 2025) कर सकेंगे।

यहां आवदेन के लिए 1 फरवरी को लिंक एक्टिव कर दिया (Bihar Nyay Mitra Vacancy 2025) गया था। वहीं एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारी ख 15 फरवरी 2025 है। यहां आप पंचायती राज विभाग, बिहार में कचहरी के न्याय मित्र के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Bihar Gram Kachahari Nyay Mitra Vacancy: आवेदन संबंधी महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की शुरुआत (Application Begin) - 01/02/2025
  • आवेदन की आखिरी तारीख (Last Date For Apply Online) - 15/02/2025
  • परीक्षा की तारीख - -

Bihar Gram Kachahari Nyay Mitra Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता

बिहार पंचायती राज विभाग के न्याय मित्र के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए बिहार का डोमिसाइल होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Bihar Nyay Mitra Vacancy 2025: एज लिमिट

  1. न्यूनतम आयु (Minimum Age) - 25 वर्ष
  2. अधिकतम आयु (Maximum Age) - 65 साल
यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एज रिलेक्सेशन के आधार पर अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Bihar Gram Kachahari Nyay Mitra Vacancy 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले stat.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Bihar Panchayati Raj Department Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवदेन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

पंचायती राज विभाग के इन पदों पर भर्ती के लिए अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप आवेदन से संबधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article