जॉब्स

BEML Recruitment 2024: भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड में 100 पदों पर वैकेंसी, बिना इंटरव्यू के मिलेगी नौकरी

BEML Recruitment 2024 Apply Online: भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) ने विभिन्न विषयों जैसे ITI ट्रेनी - फिटर, ITI ट्रेनी - टर्नर, ITI ट्रेनी - मशीनिस्ट, ITI ट्रेनी - इलेक्ट्रीशियन, ITI ट्रेनी - वेल्डर में ट्रेनी रिक्तियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

Image

बीईएमएल भर्ती 2024, आईटीआई ट्रेनी के भरे जाएंगे 100 पद

BEML Recruitment 2024 Apply Online: आईटीआई किए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। अगर आप आईटीआई किए हैं और सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं, तो भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) ने विभिन्न विषयों जैसे ITI ट्रेनी - फिटर, ITI ट्रेनी - टर्नर, ITI ट्रेनी - मशीनिस्ट, ITI ट्रेनी - इलेक्ट्रीशियन, ITI ट्रेनी - वेल्डर में ट्रेनी लोगों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार BEML Vacancy 2024 के लिए यहां देख सकते हैं, जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन का तरीका आदि

आवेदन आज से शुरू हुए हैं, जबकि 04/09/2024 तक आवेदन किया जा सकेगा।

BEML Recruitment 2024 Apply Online

इच्छुक उम्मीदवार bemlindia.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की कुल संख्या 100 रखी गई है। सही तरीके से आवेदन किए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए अपनी व्यवस्था खुद करनी होगी।

BEML Recruitment 2024 Notification PDF

जारी विज्ञप्ति के तहत आईटीआई ट्रेनी के साथ आफिस असिस्टेंट ट्रेनी की भी भर्ती की जाएगी। आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को एक नजर नोटिफिकेशन पर भी जरूर मार लेनी चाहिए।

BEML Recruitment 2024 पदों का नाम

  • ITI Trainee
  • Office Assistant Trainee

BEML Recruitment 2024 Age Limit

भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड भर्ती अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष और SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट है।

BEML Recruitment 2024 Selection

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा, जो केवल बैंगलोर में आयोजित की जाएगी। इन पदों के लिए इंटरव्यू नहीं होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article