जॉब्स

BDL Recruitment 2025: सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 1.4 लाख से ज्यादा, यहां करें अप्लाई

BDL Recruitment 2025 Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का शानदार मौका है। सरकारी कंपनी भारत डायनमिक लिमिटेड की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 49 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

सरकारी कंपनी में वैकेंसी

Photo : iStock

BDL Recruitment 2025 Sarkari Naukri: रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली सरकारी कंपनी भारत डायनमिक लिमिटेड (BDL) की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 49 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

भारत डायनमिक लिमिटेड (BDL Company) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू होने वाली है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 जनवरी 2025 से 21 फरवरी 2025 तक का समय मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

BDL Recruitment 2025 ऐसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bdl-india.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Recruitment of Executives - MANAGEMENT TRAINEES in various Disciplines के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Apply Online के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

BDL Recruitment of Executives Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

वैकेंसी डिटेल्स

सरकारी कंपनी भारत डायनमिक लिमिटेड (BDL) की ओर से निकली इस वैकेंसी के जरिए मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 46 पद, AM (लीगल), SM (सिविल), DGM (सिविल) का 1-1 पद भरा जाएगा। भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को बीई, बीटेक, एमबीए, एमए, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, ICAI या ICWAI आदि पास होना चाहिए।

आयु सीमा और सैलरी

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु सीमा 27 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को शानदार वेतन दिया जाएगा। मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article