जॉब्स

Bank Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: इस बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई

Bank Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपने यहां पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.com.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख कल आज यानी 19 नवंबर 2023 है।

Image

Bank Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: इस बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी

Bank Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bank Recruitment 2023) खबर है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपने यहां पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती (Bank Vacancy 2023) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सीबीओआई के स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.com.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

यहां आवेदन करने के लिए आज यानी 19 नवंबर 2023 को आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपना पंजीकरण नहीं करवाया है वो यहां अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Bank Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए या पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवदेन करने के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। यहां देखें कैसे करें अप्लाई

Central Bank Of India Recruitment 2023 Apply Online

  1. centralbankofindia.com.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Central Bank Of India SO Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।

Bank Vacancy 2023: आवेदन शुल्क

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के इन पदों पर आवेदन शुल्क की बात करें तो यहां आवदेन करने के लिए कैटेगिरी वाइज शुल्क निर्धारित किया गया है। अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को यहां आवदेन करने के लिए 850 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 175 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article