जॉब्स

Bank of Maharashtra Recruitment 2025: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ऑफिसर की रिक्तियां, जानें कौन कब तक कर सकता है आवेदन

Bank of Maharashtra Recruitment 2025 Notification: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई का मौका है। जारी विज्ञप्ति के तहत स्केल-II, III, IV, V, VI और VII पर ऑफिसर के पद भरे जाएंगे। जानें कितने पदों पर हो रही है भर्ती, व कौन कर सकता है अप्लाई

Image

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ऑफिसर की रिक्तियां

Bank of Maharashtra Recruitment 2025 Notification: बैंक में बड़े पद की नौकरी ढूंढने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई का मौका है। जारी विज्ञप्ति के तहत स्केल-II, III, IV, V, VI और VII पर ऑफिसर के पद भरे जाएंगे। जानें कितने पदों पर हो रही है भर्ती, व कौन कर सकता है अप्लाई

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न 172 पद भरे जाएंगे।

Bank of Maharashtra Recruitment 2025 Apply Online

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in/current-openings पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगाख्इ लेकिन आपको जल्दी करना होगा क्योंकि आवेदन लिंक को बहुत पहले एक्टिव कर दिया गया था, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज 17 फरवरी 2025 तक खुली है।

किस विभाग में कितने पदों पर निकली है वैंकेंसी

1. इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ डिजिटल बैंकिंग/ आईटी सिक्योरिटी/ आईएस ऑडिट - 32 पद

2. इंटीग्रेटेड रिस्क मैनेजमेंट- 31 पद

3. कपंनी सेक्रेटरी- 1 पद

4. इंजीनियर्स- 6 पद

5. इकोनॉमिस्ट- 3 पद

6. ट्रेजरी/ इंटरनेशनल बिजनेस- 18 पद

7. ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट- 1 पद

8. पब्लिक रिलेशन- 1 पद

9. सिक्योरिटी- 1 पद

10. क्रेडिट- 67 पद

11. फाइनेंसियल मैनेजमेंट एंड अकाउंट्स- 5 पद

12. एएमएल एंड सीएफटी - 5 पद

13. आर्किटेक्ट- 1 पद

कैसे करें आवेदन

  • bankofmaharashtra.in पर जाकर होमपेज के शीर्ष पर दिखाई देने वाले “Career” पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
  • फिर भर्ती प्रक्रिया >> “Current Openings” टैब पर क्लिक करें,
  • आपको “Recruitment Project 2024-25 Phase II in Scale II, III, IV, V, VI & VII” मिलेगा, उसके नीचे भर्ती अधिसूचना के ठीक नीचे “आवेदन लिंक” पर क्लिक करें।
  • फिर, अपनी ईमेल आईडी, उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड के साथ पंजीकरण करके एक खाता बनाएं, फिर अपने उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड का उपयोग करके भर्ती पोर्टल पर लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र पर ही अपना व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण जमा करें।
  • अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर सहित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

बता दें परीक्षा तिथि को लेकर अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।

कौन कर सकता है आवेदन

हर एक पद के लिए आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 दिसंबर 2024 के अनुसार की जाएगी। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 1180 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि एससी, एसटी एवं PwBD वर्ग को 118 रुपये जमा करना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article