Arshdeep Singh-Samreen Kaur Engagement: भारतीय क्रिकेट और मनोरंजन जगत से एक खुशखबरी सामने आई है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) इन दिनों अपने खेल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। पिछले कुछ महीनों से उनकी लव लाइफ को लेकर फैंस के बीच काफी बातें हो रही थीं। सोशल मीडिया पर अर्शदीप सिंह और समरीन कौर (Samreen Kaur) दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगने लगी थीं। हालांकि, बाद में क्रिकेटर ने खुद अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था। अब इस कपल ने अपने रिश्ते को लेकर एक और बड़ा कदम उठाया है। उनकी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Gunmaaster G9 Trailer: इमरान-जेनेलिया की दिखी घातक लव-स्टोरी, अपारशक्ति ने विलेन बनकर मचाया धमाल
कपल ने की सगाई
एक्ट्रेस समरीन कौर और अर्शदीप सिंह की जोड़ी एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह अर्शदीप सिंह और समरीन कौर की अभी हाल ही में सामने आई फोटोज है। समरीन कौर ने 11 नवंबर को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर अर्शदीप सिंह के साथ अपनी सगाई का ऐलान किया। तस्वीरों में अर्शदीप घुटनों पर बैठकर उन्हें अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। वहीं, समरीन भी अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती दिखाई दीं। दोनों ने इस खास मौके पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। समरीन ने तस्वीरों के साथ एक खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, 'जिंदगी हमें जो कुछ भी दे सकती थी, उनमें से मैं सबसे ज्यादा खुश हूं कि उसने हमें एक-दूसरे का साथ दिया। जिंदगीभर साथ रहने के नाम।' इसके साथ ही उन्होंने 11.11.2026 की तारीख लिखी और 'Hi Fiancé' भी कहा। उनकी इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और क्रिकेट जगत से जुड़े लोग दोनों को बधाई देने लगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Tiger Shroff फायरिंग केस में पुलिस को मिली पांच आरोपियों की कस्टडी, फूल सिंह की उम्र की होगी जांच
न्यूजीलैंड दौरे पर हैं अर्शदीप सिंह
अर्शदीप सिंह फिलहाल भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर हैं। भारतीय टीम इस दौरे पर वनडे सीरीज खेल रही है। ऐसे में इस व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के बीच उनकी सगाई की खबर ने फैंस को खुश कर दिया है। सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी की खूब चर्चा हो रही है।
जुलाई में अर्शदीप के साथ किया था रिश्ता ऑफिशियल
समरीन और अर्शदीप सिंह के रिश्ते को लेकर कई महीनों से चर्चा चल रही थी। आईपीएल 2026 के दौरान समरीन को पंजाब किंग्स के मैचों में भी देखा गया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। जुलाई 2026 में अर्शदीप ने समरीन के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में ‘My Person’ लिखा था। इस पोस्ट के जरिए दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था।
