बॉलीवुड

Gunmaaster G9 Trailer: इमरान-जेनेलिया की दिखी घातक लव-स्टोरी, अपारशक्ति ने विलेन बनकर मचाया धमाल

Gunmaaster G9 Trailer Out: इमरान हाशमी, जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना की एक्शन-एंटरटेनर फिल्म 'गनमास्टर जी9' का धांसू ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है।

Image

'गनमास्टर जी9' का ट्रेलर हुआ रिलीज (Pic Credit: Instagram)

Gunmaaster G9 Trailer Out: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक इमरान हाशमी की नई फिल्म 'गनमास्टर जी9' (Gunmaaster G9) का धमाकेदार ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। यह मूव एक एक्शन-एंटरटेनर होने वाली है। पुणे में आयोजित एक खास इवेंट के दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने लाइव ऑडियंस के बीच ट्रेलर लॉन्च किया। इस मौके पर इमरान हाशमी, जेनेलिया देशमुख, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक सिंह, निर्देशक आदित्य दत्त और निर्माता दीपक मुकुट मौजूद रहे। ट्रेलर में जबरदस्त गनफाइट्स, रोमांस, दमदार डायलॉग्स और शानदार म्यूजिक की झलक देखने को मिलती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh OTT Release: जानिए कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम होगी शोभिनव सत्या की 'हनुमान अंश')

'गनमास्टर जी9' के ट्रेलर में दिखा इमरान का एक्शन अवतार

'गनमास्टर जी9' का ट्रेलर देखने के बाद फैन्स इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इमरान हाशमी फिल्म के ट्रेलर में एक ऐसे एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसे देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित हो सकते हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कभी अपराध की दुनिया में 'मास्टर' के नाम से जाना जाता था। इमरान हाशमी इस मूवी गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी पुरानी जिंदगी छोड़कर परिवार के साथ एक नई शुरुआत करना चाहता है। हालांकि किस्मत कुछ ही चाहती है।

उनका अतीक उन्हें खुशहाल जिंदगी जीने में अड़चन बन जाता है। हालात ऐसे बन जाते हैं कि उसे अपने परिवार और अपनी प्रेमिका की जान बचाने के लिए दोबारा अपराध की दुनिया में वापसी करनी पड़ती है। इमरान हाशमी ने 'गनमास्टर जी9' को अपने करियर की एक अलग तरह की चुनौती बताया है। इस मूवी में उन्हें एक से बढ़कर एक एक्शन करते हुए देखा जाएगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sunil Lahri Reviews Ramayana: सुनील लहरी ने कहा, 'भक्ति से ज्यादा शक्ति प्रधान है फिल्म...', इन कमियों ने किया निराश)

पहली बार इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगी जेनेलिया देशमुख

इस मूवी में मेकर्स ने इमरान हाशमी के अपोजिट जेनेलिया को कास्ट किया है। इमरान हाशमी और जेनेलिया की नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो सकती है। जेनेलिया के मुताबिक फिल्म की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें सिर्फ एक्शन ही नहीं बल्कि रोमांस, कॉमेडी, म्यूजिक और इमोशन्स का भी शानदार मेल देखने को मिलेगा।

अपारशक्ति खुराना विलेन बनकर मचाएंगे तहलका

अपारशक्ति खुराना को अक्सर कॉमेडी रोल में देखा गया है लेकिन 'गनमास्टर जी9' में उन्हें विलेन के किरदार में देखा जाएगा। उनका कहना है कि जब किसी फिल्म में इतने बड़े स्तर का एक्शन और मनोरंजन हो, तो हर किरदार की अपनी अलग अहमियत होनी चाहिए। यह एक्शन एंटरटेनर 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article