जॉब्स

Bank Recruitment 2023, Sarkari Naukri: इस बैंक में स्केल 2 और 3 ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी, आज से करें आवेदन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2023, 09:40 PM IST

Bank Recruitment 2023, Sarkari Naukri: महाराष्ट्र बैंक ने अपने यहां पर स्केल 2 और स्केल 3 के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत महाराष्ट्र बैंक के विभिन्न ब्रांचो में इनकी रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। साथ ही यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Image

Bank Recruitment 2023, Sarkari Naukri: इस बैंक में स्केल 2 और 3 ऑफिसर्स के पदों पर वैकेंसी

Bank Recruitment 2023, Sarkari Naukri: बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने अपने यहां पर स्केल 2 और स्केल 3 अधिकारियों के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती की (Bank Of Maharashtra Recruitment) जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2023 है। आप आज यानी 13 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

BOM Recruitment 2023: किस पद पर कितनी वैकेंसी

बता दें बैंक ऑफ महाराष्ट्र के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 400 पदों की रिक्तयों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें 300 पद स्केल 2 के लिए और 100 पद स्केल 3 के लिए निर्धारित किया गया है।

Bank Of Maharashtra Vacancy 2023: शैक्षणिक योग्यता

महाराष्ट्र बैंक के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्रत्येक सेमेस्टर में 60 प्रतिशत अंकोंं के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही JAIIB और CAIIB क्वालीफाई होना चाहिए।

आयु सीमा

यहां पदानुसार आयु सीमा निर्धारित की गई है। स्केल 2 के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष है। जबकि स्केटल 3 के लिए न्यूनतम आयु 25 साल और अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित है। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधितम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Bank Of Maharashtra Vacancy 2023: कैसे करें आवेदन

  1. bankofmaharashtra.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Bank Of Maharashtra Scale 2 & Scale 3 Officer Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. फीस का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

Bank Of Maharashtra Vacancy: चयन प्रक्रिया

यहां अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन टेस्ट व इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ध्यान रहे इंटरव्यू तक पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन टेस्ट निकालना अनिवार्य है। साथ ही ध्यान रहे यहां चयनित अभ्यर्थी 6 महीने के लिए परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article