UPSC Result Topper List: प्रदीप सिंह ने किया IAS परीक्षा 2019 में टॉप, यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2020, 01:34 PM IST

UPSC Result 2019 Topper List: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। इस बार परीक्षा में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है।

 UPSC Result Topper List: प्रदीप सिंह ने किया IAS परीक्षा 2019 में टॉप, यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

UPSC Toppers 2019: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 के परिणामों को घोषित कर दिया है। परिणाम संघ लोक सेवा की वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किए गए हैं। परिणामों के मुताबिक इस बार प्रदीप सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया है। वही, जतिन किशोर ने दूसरा और प्रतिभा वर्मा ने तीसरा, हिमांशु जैन ने चौथा स्थान और जेदेव सी. एस को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। सभी उम्मीदवार अपना रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में एक सुविधा काउंटर स्थित है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा/परिणाम से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी/स्पष्‍टीकरण इस काउंटर से व्यक्तिगत रूप से अथवा टेलीफोन नं. (011)  23385271/ 23381125/ 23098543 पर कार्य दिवसों में प्रात: 10.00 से सायं 5.00 बजे के बीच प्राप्त कर सकते हैं।

 शीर्ष 20 सफल उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं-

रोल नंबर- उम्मीदवार के नाम

6303184 - प्रदीप सिंह
0834194 - जितन किशोर
6417779 - प्रतिभा वमा
0848747 - हिमांशु जैन
0307126 - जयदेव सी एस
5917556 - विशाखा यादव
4001533 - गणेश कुमार भार
0418937 - अभिषेक सर्राफ
6303354 - रवि जैन
0712529 - संजित महापात्रा
5813443 - नुपुर गोयल
0214364 - अजय जैन
0631338 - रौनक अवाल
0405090 - अनमोल जैन
0515674 - भोसले नेहा प्रकाश
6419694 - गुंजन सिंह
0876541 - स्वाति शर्मा
0833281 - लविश ओर्डिया
0830832 - श्रेष्ठ अनुपम
5806038 - नेहा बनर्जी
सभी 829 सफल उम्मीदवार पीडीएफ कॉपी में अपना नाम देखने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 



















इस वर्ष 927 रिक्त पदों को भरा जाना है जिसमें से 180 रिक्तियां आईएएस कैडर के लिए, 24 आईएफएस कैडर के लिए, 150 आईपीएस कैडर के लिए, 438 रिक्तियां सेंट्रल सर्विसेज ग्रुप ’A’ के लिए और 135 रिक्तियां ग्रुप ‘B’ सेवाओं के लिए उपलब्ध हैं। अधिक संबंधित विवरणों के लिए, उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।

End of Article