SSC Recruitment 2022: एसएससी ने निकाली 3000+ बंपर भर्ती, देखें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2022, 06:36 AM IST

SSC Recruitment: एसएससी ने केंद्र सरकार में खाली पड़े मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार के 3603 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर 10वीं पास उम्‍मीवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है...

SSC Recruitment 2022: एसएससी ने निकाली 3000+ बंपर भर्ती, देखें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई

SSC Recruitment 2022: केंद्रीय नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग ने 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती निकाली है। एसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार के 3603 पदों पर भर्ती की जाएगी। एमटीएस और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) दोनों पदों के लिए 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं।

इच्‍छुक उम्‍मीदवार कर्मचारी चयन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2022 है। वहीं इस भर्ती में पेपर-1 का आयोजन जुलाई 2022 में किया जाएगा।

बता दें कि, एसएससी द्वारा जारी इस भर्ती में तहत नॉन टेक्निकल जैसे चपरासी, सफाईवाला, चौकीदार आदि जैसे खाली पड़े विभिन्न पदों को भरा जाएगा। साथ में हवलदार के पदों पर भी भर्ती होगी।

शैक्षिक योग्यता व आयु सीमा

एसएससी द्वारा जारी इस भर्ती में आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। वहीं उम्मीदवारों की आयु सीमा आयोग द्वारा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

एसएससी एमटीएस भर्ती 2022(SSC Recruitment 2022) में आवेदन करने वाले उम्‍मीदवारों को चयनित होने के लिए दो परीक्षा स्टेज से गुजरना होगा। उम्मीदवारों को भर्ती के लिए सबसे पहले पेपर-1 पास करना होगा। जो कि कंप्यूटर आधारित यानी ऑनलाइन होगा। पेपर-1 में सफल होने वाले उम्मीदवारों को पेपर-2 में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। पेपर-2 डिस्क्रिप्टिव होगा। इसमें पेपर-2 क्वॉलिफाइंग होगा। इसमें आयोग द्वारा जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार को 40 प्रतिशत और रिजर्व कैटगरी के उम्मीदवार को 35 प्रतिशत क्वॉलिफाइंग नंबर निर्धारित किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

End of Article