SSC MTS Merit List, Result 2021: रिजन वाइज जारी होगा एसएससी एमटीएस टियर 1 रिजल्ट, जानिए कितना होगा कट-ऑफ!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2022, 05:27 PM IST

SSC MTS Tier 1 Merit List, Result 2021 : कर्मचारी चयन आयोग एसएससी एमटीएस 2022 मेरिट लिस्ट और ऑनलाइन परीक्षा रिजल्ट क्षेत्रवार अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर पेपर -1 2021 के लिए जल्द जारी करेगा।

SSC MTS Merit List, Result 2021: रिजन वाइज जारी होगा एसएससी एमटीएस टियर 1 रिजल्ट, जानिए कितना होगा कट-ऑफ!

SSC MTS Tier 1 Merit List, Result 2021 : कर्मचारी चयन आयोग ने पे बैंड-1 (5200-20200 रुपए) + ग्रेड पे 1800 रुपए में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) की भर्ती के लिए SSC MTS 2021 परीक्षा आयोजित की। भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, कार्यालयों में एक जेनरल कैटेगरी सर्विस ग्रुप 'C' नन गजेडेट, गैर-मंत्रालयी पद, 5 अक्टूबर से 2 नवंबर 2021 को विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। चूंकि SSC MTS 2022 रिक्तियां दो आयु ग्रुप में हैं इसलिए फाइनल रिजल्ट में अलग-अलग एज ग्रुप वाइज, राज्य या केंद्रशासित प्रदेश-वाइज और कैटेगरी-वाइज कटऑफ होंगे।

SSC MTS 2021 मेरिट लिस्ट रिजन वाइज: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) अपनी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर SSC MTS 2021 ऑनलाइन परीक्षा की मेरिट सूची जारी करेगा।

  1. बिहार और उत्तर प्रदेश - www.ssc-cr.org
  2. पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, सिक्किम, अंडमान निकोबार- www.sscer.org
  3. केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप- www.ssckkr.kar.nic.in
  4. मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़- www.sscmpr.org
  5. अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा- www.sscner.org.in
  6. उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली- www.sscnr.net.in
  7. हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़- www.sscnwr.org
  8. आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु और तेलंगाना- www.sscsr.gov.in
  9. महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, दादरा नगर हवेली, दमन और दीव- www.sscwr.net

SSC MTS 2021 परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता : पेपर -1 के न्यूनतम कट-ऑफ लागू होगा।

कैटेगरी न्यूनतम योग्यता प्रतिशत
जेनरल या EWS 30%
ओबीसी 25%
एससी/एसटी/अन्य 20%

SSC MTS 2022 पेपर-2 

एसएससी एमटीएस 2022 पेपर-2 हिंदी, अंग्रेजी और संविधान की 8वीं अनुसूची में उल्लिखित अन्य भाषाओं में उम्मीदवारों के बुनियादी भाषा कौशल का टेस्ट करने के लिए एक डिस्क्रप्टिव पेपर होगा। उम्मीदवारों को 30 मिनट में 50 अंकों का एक लघु निबंध/पत्र लिखना होगा।

SSC MTS 2022 फाइनल रिजल्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

अंतिम दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को पेपर-1 में उनके प्रदर्शन और पेपर-2 में कट-ऑफ अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनकी पात्रता की जांच की जाएगी। साथ ही, फाइनल रिजल्ट की घोषणा के समय SSC द्वारा अलग-अलग एज ग्रुप, राज्य या केंद्रशासित प्रदेश वाइज और कैटेगरी वाइज कटऑफ जारी की जाएगी। पात्र उम्मीदवार जिनके दस्तावेज क्रम में पाए जाते हैं, उन्हें अंतिम चयन के लिए माना जाएगा।

End of Article