SBI Clerk Bharti 2022: स्टेट बैंक ने निकाली बंपर वैकेंसी, sbi.co.in पर 5000 से ज्यादा जूनियर एसोसिएट पदों के लिए आवेदन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 07:56 PM IST

SBI Sarkari Naukri Clerk Bhart Job Notification 2022: भारतीय स्टेट बैंक की ओर से निकाली गई भर्ती के अभियान की मदद से कुल मिलाकर 478 बैकलॉग वैकेंसी और 5008 खाली पदों को भरा जाना है।

SBI Clerk Bharti 2022: स्टेट बैंक ने निकाली बंपर वैकेंसी, sbi.co.in पर 5000 से ज्यादा जूनियर एसोसिएट पदों के लिए आवेदन

SBI Sarkari Naukri Jobs latest Notification: एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक में लिपिक संवर्ग में जूनियर एसोसिएट (ग्राहक सहायता और बिक्री) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 478 बैकलॉग वैकेंसी और 5008 खाली पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट - bank.sbi/careers या sbi.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 27 सितंबर, 2022 है।

उम्मीदवारों का चयन एक प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा जो अस्थाई रूप से नवंबर में आयोजित की जाएगी और मुख्य परीक्षा जो दिसंबर 2022 / जनवरी 2023 (अस्थाई रूप से) आयोजित की जाएगी।

एसबीआई भर्ती नोटिफिकेशन लिंक: SBI Clerk Bharti 2022 official notification
 
SBI क्लर्क भर्ती 2022: राज्यवार वैकेंसी विवरण

गुजरात - 353
कर्नाटक - 316
दमन और दीव - 4
मध्य प्रदेश - 389


पश्चिम बंगाल - 340
छत्तीसगढ़ - 92
सिक्किम - 26 
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह - 10
त्रिपुरा - 10



मणिपुर - 28
मेघालय - 23
मिजोरम - 10
नागालैंड - 15


ओडिशा - 170
जम्मू और कश्मीर - 35
हरियाणा - 5

पंजाब - 130
हिमाचल प्रदेश - 55
तमिलनाडु - 355

Also Read: JEE Advanced Result 2022: जारी हो गया जेईई एडवांस का रिजल्ट, jeeadv.ac.in पर करें चेक
 
पांडिचेरी - 7
दिल्ली - 32
उत्तराखंड - 120



राजस्थान - 284
तेलंगाना - 225
केरल - 270
 
लक्षद्वीप - 3
उत्तर प्रदेश - 631
महाराष्ट्र - 747
 
गोवा - 50
असम - 258
आंध्र प्रदेश - 15









कुल मिलाकर भर्ती वैकेंसी - 5008

SBI क्लर्क भर्ती 2022: आवेदन फीस
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी / ईएसएम / डीईएसएम: छूट
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 750 रुपये

SBI क्लर्क भर्ती 2022: आवेदन करने के स्टेप्स

  1. चरण 1: एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in पर जाएं।
  2. चरण 2: वेबसाइट खोलने के बाद, उम्मीदवारों को अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
  3. चरण 3: अपना आवश्यक विवरण भरकर आवेदन करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।

चयन प्रक्रिया: चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा) और निर्दिष्ट चयनित स्थानीय भाषा का परीक्षण शामिल होगा।

End of Article