BHEL Recruitment 2022: इंजीनियर ट्रेनी और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर निकली नौकरी, 4 अक्टूबर तक करें अप्लाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2022, 11:58 AM IST

BHEL Recruitment 2022: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने इंजीनियर ट्रेनी और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 150 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी 4 अक्टूबर 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।

BHEL Recruitment 2022: इंजीनियर ट्रेनी और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर निकली नौकरी, 4 अक्टूबर तक करें अप्लाई

BHEL Recruitment 2022: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने इंजीनियर ट्रेनी और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी इस नौकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर 4 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 सितंबर से शुरू की जा चुकी है। 

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न डिस्प्लिन में इंजीनियर ट्रेनी और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 150 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।कुल रिक्तियों में सामान्य वर्ग के लिए 61 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 15 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 41 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 22 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 11 पद शामिल हैं। 

BHEL Job Notification 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता

इन पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इंजीनियर ट्रेनी पदों के लिए आयु 27 साल और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए 29 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। 

BHEL Vacancy 2022: इतना मिलेगा वेतन

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में नौकरी के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 31 अक्टूबर, 1 नवंबर और 2 नवंबर को आयोजित किए जाने की संभावना है। ट्रेनिंग के दौरान अभ्यर्थियों को 50,000 रुपए और उसके बाद 60,000 रुपए महीने का मूल वेतन दिया जाएगा। ‌

BHEL Job Application: कितना देना होगा शुल्क

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इंजीनियर ट्रेनी और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर 4 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। 
 

End of Article