जॉब्स

Bihar Job: बिहार में फील्ड असिस्टेंट भर्ती का आज से शुरू हुआ आवेदन, जानें डीटेल्स

BSSC Field Assistant Application: बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) ने कृषि निदेशालय के तहत आने वाले क्षेत्र सहायक (फील्ड असिस्टेंट) की भर्ती निकाली है। कुल 201 पदों की वैकेंसी वाली इस भर्ती की आवेदन प्रकिया 25 अप्रैल यानी आज से शुरू हो रही है। इस भर्ती के लिए योग्य लोग bssc.bihar.gov.in पर जाकर आज से आवेदन कर सकते हैं।

Image

आज से आवेदन हुआ शुरू

Field Assistant Job In Bihar: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने कृषि निदेशालय के कृषि प्रक्षेत्र के लिए फील्ड असिस्टेंट (क्षेत्र सहायक) की भर्ती निकाली है। ये भर्ती कुल 201 पदों के लिए है। आज यानी 25 अप्रैल से इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है जो 23 मई तक चलेगी। वैकेंसी पर 35 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, यानी 67 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व रखी गई हैं। अनारक्षित पदों की संख्या 79 है। आइए इसकी डीटेल्स जानते हैं।

आरक्षण

कैटेगरी के अनुसार आरक्षण की बात करें तो 79 पद अनारक्षित हैं। 35 पद अनुसूचित जाति (SC), 2 पद अनुसूचित जनजाति (ST), 21 पद पिछड़ा वर्ग (BC), 37 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), 7 पद पिछड़े वर्ग की महिलाएं और 20 पद आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित है।

शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता देखें तो फील्ड असिस्टेंट के पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईएससी या एग्रीकल्चर में डिप्लोमा चाहिए। इसके समकक्ष शैक्षणिक योग्यता को इन पदों के लिए उपयुक्त नहीं माना जाएगा।

कितनी है एज लिमिट

पद के लिए आयु सीमा 1 मार्च 2025 को कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के पुरुष के लिए 37 वर्ष, सामान्य वर्ग की महिला के लिए 40 वर्ष, OBC / BC वर्ग के पुरुषों और महिलाओं के लिए 40 वर्ष और अनुसूचित जातियों और जनजातियों के लिए 42 वर्ष है।

भर्ती प्रक्रिया और सैलरी

फील्ड असिस्टेंट पद के लिए पहले प्रीलिम्स एग्जाम होंगे, जिसमें क्वालिफाई करने के बाद अभ्यर्थियों को मेन्स एग्जाम देना होगा। इस पद पर लेवल-2 के आधार पर 5200 से 20,200 रुपये प्रति माह की सैलरी होगी, जिसका ग्रेड पे 1900 रुपये होगा।

कितना है परीक्षा शुल्क

परीक्षा शुल्क वर्गों के आधार पर अलग अलग हैं।

सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष : 540 रुपए

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (बिहार के स्थायी निवासी) : 135 रुपए

सभी श्रेणी के दिव्यांग (अनुसूचित जाति, जनजाति के समान) : 135 रुपए

सभी श्रेणी की महिलाएं (सिर्फ बिहार के स्थायी निवासी) : 135 रुपए

बिहार राज्य से बाहर के सभी श्रेणी के उम्मीदवार : 540 रुपए

कैसे करें आवेदन

फील्ड असिस्टेंट पद के लिए ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं और होमपेज पर Register या New Registration पर क्लिक करें। फिर Apply Now पर क्लिक करके जरूरी जानकारियां भरें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। फार्म का प्रिंटआउट लेकर जरूर रख लें।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article