रावलपिंडी: ऑलराउंडर आमिर जमाल को श्रीलंका के खिलाफ नौ नवंबर से यहां होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया है। बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान और सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला फजल को टीम से बाहर कर दिया गया है। पाकिस्तान ने अपनी टीम में काफी बदलाव किए हैं तथा कई ऐसे खिलाड़ी टीम में शामिल किए हैं जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।
श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच में लिया था भाग
इन खिलाड़ियों में बल्लेबाज मोहम्मद तैयब आरिफ, समीर मिन्हास, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद ताहा और तेज गेंदबाज साकिब खान और अली शब्बीर शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने इस सप्ताह की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भाग लिया था। श्रीलंका ने यह मैच 142 रन से जीता था।
टाइम्स नाउ नवभारत में ये भी पढ़ें: गुरुनूर बराड़ की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में दिखी बाजीगरी, विश्व कप के लिए मजबूत हुई दावेदारी
ऐसा रहा है जमाल का टेस्ट करियर
30 साल के आमिर जमाल ने अबतक पाकिस्तान के लिए 9 टेस्ट खेलै हैं। 9 मैच की 17 पारी में 23.66 के औसत से 355 रन बनाए हैं। इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान 13 पारी में गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 23 विकेट 35.21 के औसत से अपने नाम किए हैं। आखिरी बार वो पाकिस्तान के लिए टेस्ट में जुलाई 2026 में आखिरी बार विंडीज के खिलाफ तोरोबा में खेलते नजर आए थे।
टाइम्स नाउ नवभारत में ये भी पढ़ें: यशस्वी जायसवाल ने 'ए' टूर पर जड़ा अपना दूसरा शतक, टेस्ट सीरीज से पहले शानदार फॉर्म में लौटे
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की टीम:
बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अली शब्बीर, अराफात मिन्हास, अज़ान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद ताहा, मुहम्मद तैयब आरिफ, रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, समीर मिन्हास, साकिब खान और सऊद शकील।
