AIIMS Gorakhpur Recruitment 2025: एम्स में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज गोरखपुर ने प्रोजेक्ट नर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर और अन्य पदों पर भर्ती (AIIMS Gorakhpur Recruitment 2025) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (AIIMS Gorakhpur Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2025 है। यहां आप एम्स गोरखपुर के प्रोजेक्ट नर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
AIIMS Gorakhpur Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता और एज लिमिट
एम्स गोरखपुर के इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट/पीएचडी, बीएससी/एएनएम आदि किया होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। ध्यान रहे यहां अधिकतम आयु पदानुसार अलग अलग निर्धारित की गई है।
AIIMS Gorakhpur Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले Aiimsgorakhpur.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Aiims Gorakhpur Recruitment 2024 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
AIIMS Gorakhpur Recruitment: कैसे होगा सेलेक्शन
खास बात यह है कि एम्स गोरखपुर के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना परीक्षा के डायरेक्ट वॉक इन इंटरव्यू के जरिए होगा। इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों से उनकी क्वालिफिकेशन, एक्सपीरियंस और क्षमता पर सवाल पूछे जाएंगे। साथ ही उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर मार्क्स दिए जाएंगे।
AIIMS Gorakhpur Bharti 2025: कहां होगा इंटरव्यू
एम्स गोरखपुर के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन वॉक इन इंटरव्यू के जरिए होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को 14 फरवरी को ठीक 8 बजकर 30 मिनट पर सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग, शैक्षणिक ब्लॉक (MNC Building), एम्स गोरखपुर पहुंचना होगा।
