AIIMS CRE Group C, D Admit Card 2025 Download: एम्स सीआरई ग्रुप सी और ग्रुप डी की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (AIIMS CRE Admit Card) खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) मे कॉमन रिक्रूटमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
AIIMS CRE Exam Date 2025
बता दें एम्स ग्रुप सी और ग्रुप डी सीआरई एग्जाम के आवेदन के लिए 7 जनवरी को लिंक एक्टिव किया गया था। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 जनवरी थी। वहीं परीक्षाएं 26 फरवरी से 28 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। इसके लिए एग्जाम सिटी स्लिप 20 फरवरी को जारी की गई थी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
AIIMS CRE Group C, D Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले Aiims की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Aiim CRE Group c & Group D Exam Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
ध्यान रहे बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और आईडी लेकर पहुंचें।
AIIMS CRE Admit Card 2025: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
अभ्यर्थी का नाम
पिता का नाम
रजिस्ट्रेशन नंबर
परीक्षा केंद्र का नाम
परीक्षा केंद्र का पता
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
हस्ताक्षर
AIIMS CRE Admit Card 2025 Download: कुल इतने पदों पर वैकेंसी
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रुप सी और डी के कुल 4591 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें असिस्टेंट इंजीनियर, नरसिंग ऑफिसर, पब्लिक हेल्थ नर्स, प्रशासनिक अधिकारी, नर्सिंग अटेंडेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ और फार्मासिस्ट जैसे पद शामिल हैं।
