जॉब्स

AAI Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी में जूनियर और सीनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती, इस डेट तक करें अप्लाई, जानें डीटेल्स

AAI Recruitment 2024, AAI Assistant Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सारी डीटेल्स जरूर चेक कर लें।

Image

AAI Recruitment 2024

AAI Recruitment 2024, AAI Assistant Recruitment 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर और सीनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर 26 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर से शुरू की गई थी।

AAI Assistant Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर असिस्टेंट के 75 पद और सीनियर असिस्टेंट के 44 पदों पर भर्ती की जाएगी। जूनियर असिस्टेंट पदों पर चयनित अभ्यर्थियों 31000 रुपये और सीनियर असिस्टेंट पदों पर 36000 रुपये महीने का शुरुआती वेतन दिया जाएगा।

AAI Recruitment 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई

जूनयिर और सीनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए 10वीं व 12वीं पास से लेकर डिप्लोमा या डिग्री धारक भी अप्लाई कर सकतेह हैं। साथ ही अभ्यर्थी का आयु 18 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। ध्यान रहे कि सभी पदों के लिए योग्यता अलग अलग तय की गई है।

How to apply for AAI Assistant Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर जूनियर/ सीनियर असिस्टेंट के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

AAI Job Notification 2024: कितना देना होगा शुल्क

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी के लिए सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ एक्स सर्विसमैन/ पीडब्ल्यूडी/ महिला अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article