Vrischik Rashifal Today (Scorpio Horoscope Today), आज का वृश्चिक राशिफल 17 नवंबर 2022: काम और कारोबार को बढ़ावा देने का मौका मिला हुआ है जिसके चलते हालात ने अपना पूरा साथ निभाया है और यही कारण है कि अब लोगों से भी तालमेल बेहतर हो रहा है और आपका भरोसा भी जगता चला जा रहा है।
क्या करें
पीठ पीछे क्या हो रहा है, इस बात को ले के आप फिर भी चिंतित हैं और उन चिंताओं को दूर कर देने की जरूरत है क्योंकि जो लोग आपके खिलाफ थे अब वो भी आपको समर्थन दे रहे हैं, जिसके चलते आप अपनी ओर से कुछ बेहतर कर पाएं।
क्या न करें
काम और कारोबार में जिस तरह की लगन बन रही है, उसमें कोई कमी ना आने दें। इस बात को भी समझें कि अगर कोई विचार नहीं मिल रहें तो उसके पीछे आपकी ओर से बनती हुई कमियां भी हो सकती हैं जिन्हें बढ़ाते चले जाना ठीक नहीं है।
रिश्ते-नाते
रिश्तों की अच्छाई बनी होने के बावजूद कुछ ऐसा अविश्वास है जिसमें तकरार भरी स्थिति पैदा हो सकती है इसलिए आपको अपने जीवनसाथी से मिलते हुए सहयोग को समझना भी होगा और सराहना भी होगा तभी जा के हालात को पकड़ पाने में मदद मिल पाएगी।
काम और कारोबार
कामकाज की स्थिति ऐसी है जिसमें आपको हर तरह का सहयोग मिला हुआ है लेकिन कामकाज के क्षेत्र में ही लोगों के प्रबल होते हुए विचार हो सकते हैं जिसके चलते आप परेशान भी हो सकते हैं और अपने मन में बहुत सारी विनम्रता बनाए रखनी होगी ताकि कोई भी बात बिगड़ती ना चली जाए।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
