Singh Rashifal Today (Leo Horoscope Today), आज का मेष राशिफल 17 नवंबर 2022: अपनी शख्सियत को इस रूप से संवारना होगा कि आप अपनों के काम आएं और ऐसा करने से आपकी जिंदगी खुशनुमा हो जाए. जिन्दगी की चुनौतियां बनी रहना एक बहुत बड़ी सच्चाई है, उसके बावजूद अपने जिंदगी के लक्ष्य को पहचानना और उस रास्ते पर चलते चले जाना बहुत जरूरी है।
क्या करें
अपनी कोशिशों को धार देनी होगी, आप बहुत कुछ करना चाह रहे हैं और कर भी रहे हैं पर मन कहीं और ही भटकता चला जा रहा है, और इसी चीज को सुधार लेने की जरूरत है. इसलिए किसी भी रास्ते पर चलने से पहले अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें और उस दिशा में कोई न कोई छोटा कदम हर रोज बढ़ाते चले जाएं और आप देखेंगे कि समय के साथ आप बड़ी मंजिलें तय कर पाएंगे।
क्या न करें
लोगों की मदद करते हुए ऐसा ना सोचें कि आपका कितना नुकसान हो रहा है या आपको कितना फायदा हो रहा है क्योंकि रिश्ते नभे और नुकसान से नहीं तुलते, वैसे भी यह समय रिश्तों में बहुत सारी पेचिदगियां दिखा रहा है और उसके लिए आपको अपने दिल को साफ करना होगा, और बहुत सारी बातों को भुला के आपको अपनों से जुड़ने की कोशिश करनी होगी ताकि लोगों को समझने और संभालने में आपकी ओर से कोई कमी ना रहे।
काम और कारोबार
कामकाज की स्थिरता इस बात पर निर्भर करेगी कि आप घर-परिवार में कितनी शांति बनाए रख सकते हैं और एक चीज का असर दूसरी चीज पर पड़ेगा. अच्छाई यह है कि हालात आपकी हर तरह से मदद कर रहे हैं पर आप अपने हालात से भी बहुत ज्यादा संतुष्ट नहीं हैं इसलिए भी शायद थोड़ा सा उतार-चढ़ाव भी नजर आ रहा है जिसे अभी भी संभाले रखना बहुत जरूरी है।
रिश्ते-नाते
रिश्तों को संभाले रखने के लिए आपकी ओर से कोई कमी नहीं हैं लेकिन रिश्तों में तकरार और तनाव बना रह सकता है, अब इस विरोधाभास को समझने की जरूरत है. आपके अच्छे विचारों के बावजूद लोग आपसे खुश नहीं हैं तो कहीं न कहीं तो कोई कमी रही होगी जिस वजह से बात पूरी तरह से संभल नहीं रही, उन्हीं बारिकीयों को समझ लेने की और संभाल लेने की भी जरूरत है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
