Namit Malhotra for Krrish 4: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर ऋतिक रोशन को हाल ही में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में देखा गया है। इस मूवी में ऋतिक रोशन ने स्पेशल कैमियो किया है, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आया। अब अभिनेता को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अब जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म 'कृष 4' के लिए 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा आगे आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि नमित मल्होत्रा अब ऋतिक रोशन की 'कृष 4' को प्रोड्यूस कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन बैटन में कितनी सच्चाई है?
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Aashram Season 4: बॉबी देओल और प्रकाश झा ने 'आश्रम 4' की शूटिंग खत्म कर मनाया जश्न, जानें कब रिलीज होगा नया सीजन)
जानें 'कृष 4' के साथ नमित मल्होत्रा के जुड़ने की सच्चाई
जूम ने जब इन खबरों की पड़ताल की तो पता चला कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। सूत्र से पता चला है कि नमित मल्होत्रा ने ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' के लिए हाथ नहीं मिलाया है। एक चीजें फाइनल होने के बाद खुद ऋतिक रोशन फिल्म से जुड़ी आगे की जानकारी फैन्स के बीच साझा करेंगे। नमित मल्होत्रा का तो पता नहीं लेकिन आदित्य चोपड़ा 'कृष 4' को प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। हालांकि फिल्म के बढ़ते बजट के कारण इसे होल्ड भी डाला गया है। आदित्य ने इस मूवी को बनाने के लिए 350 करोड़ रुपये का बजट फाइनल किया है लेकिन स्क्रिप्ट की डिमांड के अनुसार यह 500 करोड़ रुपये तक बढ़ रहा है।
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: शादी के 6 साल बाद होगा Sapna Choudhary और Veer Sahu का तलाक, इंटरनेट पर मची हलचल)
'कृष 4' को डायरेक्ट करेंगे ऋतिक रोशन
राकेश रोशन खुद यह जानकारी देते हुए बताया था कि वो 'कृष 4' के डायरेक्शन की कमान अपने बेटे ऋतिक रोशन के हाथों में दे रहे हैं। अब ऋतिक रोशन इस मूवी के माध्यम से डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। आदित्य चोपड़ा ने भी ऋतिक रोशन को 'कृष 4' को डायरेक्ट करने की सलाह दी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 'कृष 4' के निर्माताओं की लिस्ट में नमित मल्होत्रा का नाम जुड़ता है या नहीं।
