Tula Rashifal Today (Libra Horoscope Today), आज का तुला राशिफल, 15 नवंबर 2022: काम और कारोबार को बढ़ाने के लिए आपने बहुत कुछ सोचा है और बहुत कुछ करने का प्रयास भी किया है और यह इस समय की अच्छाई है की आपने अपने लिए सुख और सुकून का माहोल बनाया है।
क्या करें – जिंदगी का सुख बना रहे और अपनों के साथ मिलकर खुशियाँ बनी रहें यह बहुत जरूरी है, और आपने इस प्रयास को भली भांति निभाया है। रिश्तों की प्राथमिकता कुछ इस रूप से बन रही है जो आपको अपने काम और कारोबार में भी आगे बढ़ने में मदद करती चली जाए।
क्या न करें – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को कमी की नजर से न देखें और इस बात के पीछे बहुत बड़ा कारण छुपा हुआ है। आप हर चीज को कमी की नजर से देख रहे हैं और इस समय यही ठीक नहीं है। पैसे से जुड़े हालात भी संभलते चले जाएंगे और रिश्तों में भी सुधार होता चला जाएगा इसलिए अपने मन में किसी भी तरह की नकारात्मकता को बिल्कुल जगह न बनाने दें।
मेहनत – मेहनत तो आप कर रहे हैं पर उसका फायदा नहीं हो पा रहा। अपनी कोशिशों को सही दिशा देनी होगी ताकि आप इस चुनौती भरे माहोल में कुछ बेहतर कर सकें इसलिए अपनी कोशिशों को व्यवहारिकता की नजर से भी देखना होगा।
तकरार और झगड़े – अगर विचारों का मतभेद है तो तकरार भरी स्तिथि पैदा हो सकती है इसलिए आपको किसी भी तरह की बहस से बचना है क्योंकि उस बहस का बुरा असर यह पड़ेगा की किसी न किसी तरह की गलतफहमी पैदा होती चली जाएगी जो इस समय ठीक नहीं है।
आज का राशिफल
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
