Kark Rashifal Today (Cancer Horoscope Today), आज का कर्क राशिफल 15 नवंबर 2022: कर्क (Cancer) – भरोसा बनाए रखना अच्छी बात है पर उसी भरोसे के चलते आपको जिंदगी की दूसरी प्राथमिकताओं को भी पूरा करना होगा। खासकर पैसे से जुड़ी सही योजना बनानी होगी ताकि आपकी ओर से कोई गलती न होती चली जाए। अपने मन में जरूरत से ज्यादा तसल्ली बनाते चले जाने से भी नुकसान ही होता है।
क्या करें – लोगों का सहयोग आपके लिए बना हुआ है और उसी के चलते आपने अपनी जिंदगी के हालात को भली भांति संभालने की कोशिश भी की है पर आप अपना नुकसान करके भी लोगों की सहायता करना चाह रहे हैं और इसी चीज से दूर हट जाने की जरूरत है।
क्या न करें – रोजमर्रा की मुश्किलों को संभालने के लिए जो भी आपको लोगों से सलाह मिल रही है उसे नजरंदाज न करें क्योंकि उसके पीछे बहुत बड़ी अच्छाई छुपी हुई है। लोग सिर्फ सलाह नहीं दे रहे वो आपको मदद भी करना चाह रहे हैं पर ऐसी किसी मदद से मुँह मोड़ते चले जाना भी ठीक नहीं है।
तकरार और झगड़े – तकरार की स्तिथि बहुत हद तक संभली हुई है और उसे संभाले रखना फिर भी एक चुनौती हो सकती है। किसी भी तरह की ऐसी बहस में पड़ते चले जाने से बचना होगा जिसमें आप लोगों के प्रति अविश्वास जताते चले जाएँ क्योंकि ऐसा करना ठीक नहीं है।
तकदीर और भाग्य – तकदीर ने आपका पूरा साथ निभाया है। हो सकता है छुटपुट उतार-चढ़ाव रहे हों पर कुल मिलाकर परिस्थितियाँ आपके अनुकूल बनी रही हैं और इस अच्छाई को बनाए रखने के लिए आपको पैसे से जुड़ी सही योजना बनानी होगी क्योंकि उसमें कमी नजर आ रही है। अगर रोजमर्रा के खर्चे बढ़े रहें तो मुश्किल ही पैदा होती है और इस वजह से आपको अपने हालात को संभाले रखने के लिए पैसे के लेनदेन में किसी भी तरह की लापरवाही करते चले जाना ठीक नहीं है।
आज का राशिफल
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
