Dhanu Rashifal Today (Sagittarius Horoscope Today), आज का धनु राशिफल 15 नवंबर 2022: अपने विचारों को बहुत प्रबल करते चले जाना भी ठीक नहीं है। थोड़ी सी विनम्रता अपनाए रखेंगे तो घर परिवार में भी सुख बना रहेगा और उस सुख में आप अपनी ओर से कमी लाते चले जाएँ तो यह भी ठीक नहीं है।
क्या करें – हर तरह से विनम्रता अपनानी होगी। आप जो कह रहे हैं और जिस रूप से कह रहे हैं उसमें लोगों को बहुत ज्यादा तकलीफ हो सकती है इसलिए आपको अंतरमनन करने की भी जरूरत पड़ेगी।
क्या न करें – अपनी कोशिशों को सिर्फ धन लाभ की नजर से न देखें क्योंकि पैसा आनी जानी चीज है और यह समय पैसे को संभालने के लिए वैसे भी बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। रोजमर्रा के खर्चे भी बढ़ सकते है और कामकाज से जुड़ी परेशानियाँ भी बढ़ सकती हैं इसलिए भी ऐसे में कोई गलती करते चले जाना आपके हित में नहीं होगा।
शख्सियत – आपकी शख्सियत में बहुत निखार आया है पर उसका एक बुरा असर भी हुआ है की आपने अपने भरोसे को ज्यादा बढ़ाकर लोगों को अपने से नाराज कर लिया है और इस समय यही ठीक नहीं है। किसी भी बेहतर होती हुई शख्सियत का एक बहुत बड़ा मापदंड है की आप लोगों से हर तरह का संतुलन बनाए रखें।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को कई रूप से समझना पड़ेगा। कहने को तो रिश्ते संभले हुए हैं पर बच्चों के साथ मतभेद हो सकता है और इसी वजह से अपने जीवनसाथी के साथ भी आपको तालमेल बेहतर करने की जरूरत है।
आज का राशिफल
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
